WWE के लिए 2021 काफी अच्छा साबित हुआ है। उन्हें इस साल पैसों के मामले में फायदा हुआ है और उनके लिए यह एक सफल साल माना जाएगा। WWE ने 2021 में कई खास पीपीवी और इवेंट्स बुक किए हैं। 2021 में कुछ ऐसे मैच रहे हैं जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगा। सुपरस्टार्स हमेशा ही अपने मैचों को अच्छा बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं।इस दौरान कुछ मौकों पर सुपरस्टार्स बुरी तरह चोटिल हुए हैं। 2021 में कई मौके आए हैं जब सुपरस्टार्स को लाइव टेलीविजन पर चोट लगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2021 में WWE के लाइव टेलीविजन पर लड़ते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए।4- WWE सुपरस्टार शेमस View this post on Instagram Instagram Postशेमस और हम्बर्टो कारिलो के बीच WrestleMania 37 के बाद कुछ समय तक दुश्मनी देखने को मिली थी। इस दौरान वो कई मौकों पर आमने-सामने आए। Raw के एक एपिसोड में शेमस और रिकोशे के बीच मैच हो रहा था और इस दौरान कारिलो ने इंटरफेयर किया। इसका फायदा रिकोशे ने उठाया और पिन करते हुए शेमस पर जीत दर्ज की। इसी वजह से हम्बर्टो और शेमस के बीच मैच हुआ।यह मैच जबरदस्त साबित हुआ लेकिन मुकाबले के दौरान शेमस को बुरी तरह चोट लग गई। कारिलो ने शेमस के चेहरे पर पंच लगाया और यह गलत तरीके से लैंड हो गया। इसी कारण शेमस की नाक पर चोट लग गई और फिर उनकी नाक से खून आने लग गया। इसके बावजूद उन्होंने लड़ना जारी रखा लेकिन उनके लिए मैच का अंत बढ़िया तरह से नहीं हुआ। View this post on Instagram Instagram Postकारिलो ने मैच में जीत दर्ज की। लग रहा था कि शेमस की चोट उतनी खराब नहीं होगी। हालांकि, उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए इसकी अपडेट दी। उन्होंने बताया कि उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और काफी समय तक उन्होंने अपनी नाक को बचाने के लिए WWE में एक प्रोटेक्टर मास्क पहना। वो इस मास्क में कुछ समय तक लड़ते हुए भी दिखाई दिए। बाद में वो पूरी तरह फिट हो गए और उन्होंने अपना मास्क भी निकाल दिया।