4 WWE Superstars जिन्होंने 2022 में अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता

wwe superstars impressed most in 2022
कई सुपरस्टार्स का इस साल प्रदर्शन शानदार रहा

WWE: WWE का सीजन 2022 अब समाप्त होने वाला है, जिसके पहले दिन से फैंस को बहुत धमाकेदार एक्शन देखने को मिला है। Day 1 प्रीमियम लाइव इवेंट से इस साल की शुरुआत हुई थी और अब साल के आखिरी स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में दिग्गज रेसलर जॉन सीना (John Cena) की वापसी के साथ इस जबरदस्त सीजन का अंत होगा।

कई धमाकेदार इवेंट्स देखने को मिले और कई दिग्गजों की वापसी के अलावा कंपनी को विंस मैकमैहन की रिटायरमेंट के कारण एक नई मैनेजमेंट टीम भी मिली है। वहीं इस साल कुछ चुनिंदा सुपरस्टार्स ऐसे रहे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीता, इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने 2022 में फैंस को सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

#)WWE में डॉमिनिक ने हील के तौर पर अच्छा काम किया

youtube-cover

डॉमिनिक मिस्टीरियो के इन-रिंग करियर की शुरुआत SummerSlam 2020 से हुई थी। उसके बाद उन्होंने अपने पिता, रे मिस्टीरियो के साथ टीम बनाकर काम करना जारी रखा और Raw टैग टीम चैंपियंस भी बने। मगर बेबीफेस किरदार में उन्हें ज्यादा फेम और क्राउड से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा था।

इसलिए आगे चलकर उन्हें द जजमेंट डे नाम के फैक्शन से जोड़ा गया और उनका अपने पिता को धोखा देने वाला सैगमेंट इस साल WWE के सबसे यादगार लम्हों में से एक भी रहा। इस बीच उनकी रिया रिप्ली के साथ टीम को फैंस से नेचुरल हील रिएक्शन मिल रहा है, जो साबित करता है कि डॉमिनिक एक बेबीफेस के तौर पर तो नहीं लेकिन हील के तौर पर अपने करियर में खूब सफलता हासिल कर सकते हैं।

#)सैमी ज़ेन

youtube-cover

द ब्लडलाइन ने पिछले 2 सालों से अपने दुश्मनों की नाक में दम किया हुआ है, लेकिन इस साल WrestleMania 38 के बाद सैमी ज़ेन भी इस ग्रुप के प्रति दिलचस्पी दिखाने लगे थे। इस स्टोरीलाइन में ज़ेन ने दिखाया कि वो अपनी बेहतरीन स्किल्स से स्टोरीलाइन को कितना दिलचस्प बना सकते हैं।

जे उसो के साथ उनके सैगमेंट्स, उनका समय-समय पर द ब्लडलाइन के अन्य मेंबर्स को मैचों में जीत दर्ज करने में मदद करना, उन्हें निरंतर केविन ओवेंस से जोड़ा जाना और Survivor Series WarGames में अपने दोस्त को धोखा देना, इस साल उनके कुछ सबसे यादगार लम्हे रहे। इस साल सैमी ज़ेन ने ये भी दिखाया कि वो खुद को मजबूत दिखाने के साथ-साथ अपने साथियों को भी बेहतर दिखाने की काबिलियत रखते हैं, जो एक मल्टी-टैलेंटेड प्रो रेसलर होने की निशानी है।

#)ब्रे वायट

youtube-cover

WWE ने पिछले साल सबको चौंकाते हुए ब्रे वायट को रिलीज़ कर दिया था। द फीन्ड किरदार में वो अच्छा कर सकते थे, इसलिए विंस मैकमैहन द्वारा उन्हें रिलीज़ किए जाने के फैसले की खूब आलोचना की गई। मगर जब इस साल ट्रिपल एच नए क्रिएटिव हेड बने, तब उन्होंने वायट को वापस लाने का निर्णय लिया।

वायट रिटर्न के बाद कुछ ही महीनों में फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बन गए हैं, वहीं Uncle Howdy के एंगल ने उनकी स्टोरीलाइन को दिलचस्प बनाया हुआ है। अब फैंस ये जानने के इच्छुक हैं कि उन्हें WrestleMania सीजन में किस तरीके से बुक किया जाएगा और एक अच्छा सुपरस्टार वही होता है जो फैंस के मन में सवाल उत्पन्न करते हुए उन्हें अपनी स्टोरीलाइन से जोड़े रखे।

#)लोगन पॉल

youtube-cover

लोगन पॉल पेशे से एक प्रो रेसलर नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इस साल कई यादगार मैच लड़कर दिखाया कि वो रेसलिंग को लेकर कितने प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने WrestleMania 38 में अपना इन-रिंग डेब्यू किया, जिसमें उनकी और द मिज़ की टीम को द मिस्टीरियोज़ पर जीत मिली, वहीं उसके बाद SummerSlam 2022 में उन्होंने मिज़ को हराकर अपनी पहली सिंगल्स जीत दर्ज की।

उनके इन-रिंग परफॉर्मेंस में निरंतर सुधार हो रहा था और जब Crown Jewel 2022 में उन्होंने रोमन रेंस का जीतना मुश्किल कर दिया , तो पूरा प्रो रेसलिंग जगत उनकी वाहवाही करने में जुट गया। उन्होंने मैचों में हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाकर भी फैंस को खूब प्रभावित किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now