WWE इस समय वीर महान (Veer Mahaan) की वापसी को काफी ज्यादा हाइप कर रहा है। WWE ने Draft के दौरान वीर को रॉ (Raw) का हिस्सा बनाया था जबकि जिंदर महल (Jinder Mahal) और शैंकी (Shanky) स्मैकडाउन (SmackDown) में शामिल हो गए थे। इससे साफ हो गया था कि वीर को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिलने वाला है। Draft के बाद से ही लगातार वीर की वापसी को टीज़ किया जा रहा है।Raw के एपिसोड्स में उनके सैगमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जिसमें बताया जा रहा है कि वीर महान रेड ब्रांड में आने वाले हैं। उनके नाम में भी थोड़ा बदलाव हुआ और नाम में महान शब्द को जोड़ा गया है। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें अब Raw में बढ़िया तरह से पुश मिलेगा और वो WWE के अगले टॉप भारतीय सुपरस्टार बनेंगे। View this post on Instagram Instagram Postवीर वापसी करने के बाद किसी सुपरस्टार के साथ स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं। WWE के पास कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके साथ इस भारतीय सुपरस्टार्स की दुश्मनी शुरू हो सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके साथ भारतीय सुपरस्टार वीर महान सबसे पहले लड़ सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार बिग ई View this post on Instagram Instagram Postबिग ई (Big E) कुछ समय पहले तक WWE चैंपियन थे और उन्होंने चैंपियन के रूप में अच्छा काम किया था। Raw के एपिसोड में वो WWE चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर मैच का हिस्सा थे लेकिन इस मैच में बॉबी लैश्ले की जीत हुई। अब बिग ई मुख्य टाइटल की स्टोरीलाइन से पूरी तरह अलग हो गए हैं। उन्हें एक नई दुश्मनी की जरूरत है।इसी वजह से बिग ई की स्टोरीलाइन वीर महान के साथ शुरू हो सकती है। न्यू डे के सदस्य के साथ काम करने से वीर को काफी फायदा होगा। दोनों सुपरस्टार्स साइज में काफी बड़े हैं और इसी वजह से उनके बीच मैच देखना काफी रोचक रहेगा। दोनों सुपरस्टार्स इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसी वजह से दोनों के बीच स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है।