2021 में चोटिल हुए 4 WWE सूपरस्टार्स जो 2022 में वापसी कर सकते हैं

WWE के कुछ अहम सुपरस्टार्स 2022 में वापसी कर सकते हैं
WWE के कुछ अहम सुपरस्टार्स 2022 में वापसी कर सकते हैं

WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है। इस साल कई धमाकेदार पीपीवी और शोज़ देखने को मिले हैं। 2021 में कुछ रेसलर्स को जबरदस्त तरीके से पुश मिला है और वो चैंपियन बनने में सफल रहे हैं। इस दौरान कई सुपरस्टार्स को WWE ने रिलीज भी किया। सुपरस्टार्स हमेशा ही अपने मैचों को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश करते हैं।

Ad

इस दौरान कुछ मौकों पर रेसलर्स चोटिल हो जाते हैं। चोट से ठीक होने के लिए उन्हें ब्रेक लेना पड़ता है। 2021 में कुछ सुपरस्टार्स चोटिल हो गए और इसी कारण अभी तक वो WWE में नजर नहीं आए हैं लेकिन 2022 में उनका रिटर्न हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2021 में चोटिल हुए 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2022 में वापसी कर सकते हैं।

4- WWE NXT सुपरस्टार समोआ जो

Ad

समोआ जो के लिए 2021 साधारण साबित हुआ है। वो साल की शुरुआत में Raw ब्रांड के लिए कमेंट्री कर रहे थे। जो इस दौरान रेसलिंग से पूरी तरह दूर थे। हालांकि, WrestleMania 37 के बाद समोआ जो को WWE ने रिलीज कर दिया। यह सही मायने में काफी ज्यादा शॉकिंग चीज़ थी और किसी को भी यह निर्णय पसंद नहीं आया।

बाद में ट्रिपल एच ने उन्हें NXT में साइन किया और फिर वो NXT में नजर आने लगे। वो NXT में कैरियन क्रॉस के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। उनकी दुश्मनी काफी रोचक रही थी और यहां समोआ ने जीत दर्ज करते हुए NXT चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। हर कोई समोआ की रेसलर के रूप में वापसी होने और चैंपियन बनने से खुश था। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद बताया गया कि समोआ जो चोटिल हैं और इसी वजह से उन्हें टाइटल को छोड़ना होगा।

Ad

इसी कारण वो एक बार फिर WWE से दूर हो गए। 2021 का अंत होने वाला है और अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। वो अब साल 2022 में अपनी वापसी कर सकते हैं। खबरों के अनुसार, समोआ जो अभी बैकस्टेज नॉन-रेसलिंग रोल में नजर आ रहे हैं और 2022 में जब वो चोट से पूरी तरह सही हो जाएंगे तो वो एक बार फिर रिंग में वापसी करेंगे।

3- WWE सुपरस्टार असुका

Ad

असुका WWE की सबसे फेमस और अहम विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने 2021 की शुरुआत डबल चैंपियन के रूप में की थी। उनके लिए 2021 काफी अच्छा जा रहा था। उन्होंने WrestleMania में भी चैंपियन के तौर पर कदम रखा था। हालांकि, Money In The Bank 2021 के विमेंस लैडर मैच के दौरान वो चोटिल हो गईं।

इसी वजह से उन्हें ब्रेक लेना पड़ा। असुका इसके बाद से ही एक्शन में नजर नहीं आई हैं। पहले लग रहा था कि कुछ महीनों में उनकी वापसी हो जाएगी लेकिन अभी तक वो एक्शन में दिखाई नहीं दी हैं। वो अब 2022 में किसी बड़े इवेंट के दौरान वापसी कर सकती हैं। प्रशंसक उनके रिटर्न का इंतजार करेंगे।

2- WWE सुपरस्टार जोई स्टार्क

Ad

जोई स्टार्क NXT ब्रांड का हिस्सा हैं और उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने आईओ शिराई के साथ टीम बनाकर जुलाई 2021 में NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक टाइटल को अपने पास रखा और फिर अक्टूबर 2021 को NXT के एक खास एपिसोड में वो चैंपियनशिप हार गईं।

यह WWE में उनका अंतिम मैच था। इसके बाद से वो नजर नहीं आईं और बाद में खबरें सामने आई कि जोई चोटिल हैं। इसी कारण वो कुछ महीनों तक एक्शन दूर रहेंगी। स्टार्क की अगले साल वापसी हो सकती है। वो वापस आकर शिराई के साथ टीम बना सकती हैं या फिर एक बार फिर अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत कर सकती हैं।

1- WWE सुपरस्टार बेली

Ad

बेली WWE के विमेंस डिवीजन की सबसे अहम सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में ढेरों टाइटल्स जीते हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। बेली काफी महीनों से एक्शन में नजर नहीं आई हैं क्योंकि वो अभी चोटिल हैं। उन्होंने अपना अंतिम मैच 25 जून 2021 को लड़ा था और इसके बाद वो चोट की वजह से बाहर हो गई थीं।

WWE ने पहले ही ऐलान करते हुए बताया दिया था कि बेली को वापसी करने में समय लग सकता है। इसी कारण उनका अभी तक रिटर्न देखने को नहीं मिला है। हालांकि, पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन Royal Rumble मैच के दौरान रिटर्न कर सकती हैं या फिर वो किसी एपिसोड में शॉकिंग वापसी कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications