WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है। इस साल कई धमाकेदार पीपीवी और शोज़ देखने को मिले हैं। 2021 में कुछ रेसलर्स को जबरदस्त तरीके से पुश मिला है और वो चैंपियन बनने में सफल रहे हैं। इस दौरान कई सुपरस्टार्स को WWE ने रिलीज भी किया। सुपरस्टार्स हमेशा ही अपने मैचों को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश करते हैं।इस दौरान कुछ मौकों पर रेसलर्स चोटिल हो जाते हैं। चोट से ठीक होने के लिए उन्हें ब्रेक लेना पड़ता है। 2021 में कुछ सुपरस्टार्स चोटिल हो गए और इसी कारण अभी तक वो WWE में नजर नहीं आए हैं लेकिन 2022 में उनका रिटर्न हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2021 में चोटिल हुए 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2022 में वापसी कर सकते हैं।4- WWE NXT सुपरस्टार समोआ जो View this post on Instagram Instagram Postसमोआ जो के लिए 2021 साधारण साबित हुआ है। वो साल की शुरुआत में Raw ब्रांड के लिए कमेंट्री कर रहे थे। जो इस दौरान रेसलिंग से पूरी तरह दूर थे। हालांकि, WrestleMania 37 के बाद समोआ जो को WWE ने रिलीज कर दिया। यह सही मायने में काफी ज्यादा शॉकिंग चीज़ थी और किसी को भी यह निर्णय पसंद नहीं आया।बाद में ट्रिपल एच ने उन्हें NXT में साइन किया और फिर वो NXT में नजर आने लगे। वो NXT में कैरियन क्रॉस के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। उनकी दुश्मनी काफी रोचक रही थी और यहां समोआ ने जीत दर्ज करते हुए NXT चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। हर कोई समोआ की रेसलर के रूप में वापसी होने और चैंपियन बनने से खुश था। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद बताया गया कि समोआ जो चोटिल हैं और इसी वजह से उन्हें टाइटल को छोड़ना होगा। View this post on Instagram Instagram Postइसी कारण वो एक बार फिर WWE से दूर हो गए। 2021 का अंत होने वाला है और अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। वो अब साल 2022 में अपनी वापसी कर सकते हैं। खबरों के अनुसार, समोआ जो अभी बैकस्टेज नॉन-रेसलिंग रोल में नजर आ रहे हैं और 2022 में जब वो चोट से पूरी तरह सही हो जाएंगे तो वो एक बार फिर रिंग में वापसी करेंगे।