4 बड़े WWE Superstars जिन्हें अब चैंपियनशिप हार जाना चाहिए

Ujjaval
WWE में कुछ सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप हारना चाहिए
WWE में कुछ सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप हारना चाहिए

WWE: WWE में हर एक सुपरस्टार चैंपियनशिप जीतने की इच्छा रखता है। कई बार सुपरस्टार्स चैंपियन बन जाते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा समय तक टाइटल अपने पास रखने का मौका नहीं मिलता है। हालांकि, WWE में समय-समय पर लंबे टाइटल रन्स देखने को मिले हैं। इस समय WWE में ढेरों सुपरस्टार्स के पास चैंपियनशिप है।

कुछ सुपरस्टार्स ने हाल ही में चैंपियनशिप जीती है वहीं कई लंबे समय से चैंपियन बने हैं। WWE को अपने कुछ चैंपियंस से टाइटल ले लेना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें अब चैंपियनशिप हार जाना चाहिए।

4- WWE NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज

मैंडी रोज को चैंपियन रहते हुए काफी समय हो गया है और कोई भी विमेंस सुपरस्टार उन्हें हराने में सफल नहीं रही हैं। रोज ने Halloween Havoc 2021 में रेचल रॉड्रिगेज को पराजित करते हुए चैंपियनशिप जीती थी। उनका टाइटल रन जरूर अच्छा रहा है लेकिन अब किसी दूसरी विमेंस सुपरस्टार को मौका देना जरुरी है।

कुछ समय पहले उनके फैक्शन की सदस्यों ने भी NXT विमेंस टैग टीम टाइटल्स हारे हैं। WWE को उनसे भी टाइटल लेना चाहिए और उन्हें अब मेन रोस्टर पर बुलाना चाहिए। वो अपने फैक्शन के साथ Raw या SmackDown में जाकर शानदार काम कर सकती हैं।

3&2- अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस जिमी और जे उसो

जिमी और जे उसो के पास काफी समय से SmackDown टैग टीम टाइटल्स हैं और उन्होंने कुछ हफ्तों पहले Raw के टैग टीम टाइटल्स को भी इसके साथ जोड़ दिया था। इसी वजह से वो अभी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस के रूप में जाने जा रहे हैं। द उसोज़ का टाइटल रन फैंस को पसंद आया है।

उन्होंने कई टैग टीमों को हराकर अपने चैंपियनशिप रन को मजबूत किया है। रोमन रेंस के साथ रहने से भी उन्हें काफी ज्यादा फायदा हुआ है। कई फैंस उनके चैंपियनशिप रन से बोर हो गए हैं और इसी वजह से अब उनसे अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स लेना अच्छा निर्णय रहेगा।

1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

रोमन रेंस का यूनिवर्सल टाइटल रन फैंस को काफी पसंद आया था और उन्होंने बाद में WWE चैंपियनशिप को भी इसमें यूनिफाइड कर दिया। फैंस को उम्मीद थी कि वो दोनों ब्रांड्स में नजर आते हुए जबरदस्त काम करेंगे। हालांकि, उन्होंने पार्ट-टाइमर के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

इसी वजह से फैंस की रुचि उन्हें लेकर धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। साथ ही दोनों ब्रांड्स के पास अपना मुख्य वर्ल्ड चैंपियन भी उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से अब रोमन रेंस से चैंपियनशिप लेना अच्छा विकल्प रहेगा। अगर WWE रेंस से दोनों टाइटल्स नहीं लेना चाहता है तो अभी के लिए उनसे एक चैंपियनशिप लेना बेहतर विकल्प रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।