4 WWE Superstars जिन्हें Vince McMahon की वापसी से नुकसान हो सकता है

Ujjaval
WWE में विंस मैकमैहन की वापसी हो सकती है
WWE में विंस मैकमैहन की वापसी हो सकती है

Vince McMahon: WWE में जल्द ही विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की वापसी हो सकती है। थोड़े समय पहले ही खबरें सामने आई थी कि विंस ने WWE में एक बार फिर आने का मन बना लिया है। अगर ऐसा होता है तो ट्रिपल एच (Triple H) को वो रिप्लेस करते हुए एक बार फिर क्रिएटिव हेड बन सकते हैं।

Ad

ट्रिपल एच ने WWE में बड़े बदलाव किए थे। उन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा रिलीज किए कई सारे सुपरस्टार्स को वापस बुलाया। साथ ही कुछ ऐसे रेसलर्स को भी पुश देना शुरू किया, जिन्हें पूर्व चेयरमैन पसंद नहीं करते थे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे जिन्हें विंस मैकमैहन की वापसी से नुकसान होगा।

4- WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस

Ad

कैरियन क्रॉस ने ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने एक लगभग एक हफ्ते बाद ही वापसी कर ली थी। वो द गेम के फेवरेट स्टार हैं। हालांकि, विंस मैकमैहन को कैरियन इतने पसंद नहीं है और उन्होंने पूर्व NXT चैंपियन के मेन रोस्टर डेब्यू पर उनका कैरेक्टर बदल दिया था।

इस समय कैरियन क्रॉस SmackDown का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में अब अगर विंस मैकमैहन वापस आते हैं, तो क्रॉस को शायद ही पहले की तरह बुकिंग मिलेगी। WWE उन्हें एक साधारण स्टार की तरह बुक कर सकता है। साथ ही स्कार्लेट को क्रॉस से अलग कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह बहुत निराशाजनक चीज़ होगी।

3- चैड गेबल

Ad

चैड गेबल की किस्मत ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद बदल गई है। गेबल को भले ही लगातार हार मिल रही है। हालांकि, उन्हें बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा था। साथ ही उन्हें लगातार टीवी टाइम भी दिया जा रहा है। वो टैग टीम और सिंगल्स दोनों तरह के मैचों में अच्छा काम कर रहे हैं।

चैड गेबल का कद ट्रिपल एच के नेतृत्व में जरूर बढ़ा है। हालांकि, विंस मैकमैहन को वो उतने पसंद नहीं है। अगर मैकमैहन आते हैं, तो वो पहले की तरह गेबल को जॉबर की तरह बुक कर सकते हैं। साथ ही उनका टीवी टाइम भी धीरे-धीरे कम हो सकता है। यह चीज़ शायद फैंस को पसंद नहीं आएगी।

2- जॉनी गार्गानो

Ad

जॉनी गार्गानो को NXT इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। विंस मैकमैहन उनके उतने बड़े फैन नहीं थे और इसी वजह से पहले कभी वो पूरी तरह से मेन रोस्टर का हिस्सा नहीं बने। ट्रिपल एच के सबसे पसंदीदा स्टार्स की लिस्ट में जॉनी गार्गानो अन्य रेसलर्स के मुकाबले ऊपर आते हैं।

इसी वजह से जब ट्रिपल एच ने जॉनी को वापस आने ऑफर दिया, पूर्व NXT चैंपियन मना नहीं कर पाए। गार्गानो को द गेम के रहते अच्छी बुकिंग मिल रही है। हालांकि, विंस मैकमैहन के आते ही गार्गानो एक जॉबर की तरह काम कर सकते हैं। द गेम के क्रिएटिव हेड के पद से हटने के बाद जरूर ही जॉनी को नुकसान हो सकता है।

1- ब्रे वायट

Ad

ब्रे वायट ने Extreme Rules 2022 में चौंकाने वाली वापसी की थी और उन्हें देखकर फैंस काफी उत्साहित थे। वायट ने इसके बाद से अपने नए कैरेक्टर द्वारा सभी को प्रभावित किया है। वायट को ट्रिपल एच के रहते WWE में वापस आने का मौका मिला था। हालांकि, विंस मैकमैहन के रहते यह चीज़ नहीं होती।

काफी समय पहले खबरें सामने आई थी कि विंस मैकमैहन और ब्रे वायट के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। वो साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में अगर विंस का WWE में रिटर्न होता है तो फिर वायट को नुकसान हो सकता है। उन्हें खराब तरीके से बुक किया जा सकता है या फिर सीधा रिलीज करने का निर्णय लिया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications