4 WWE Superstars जो इस साल पहली बार WrestleMania को मेन इवेंट कर सकते हैं 

WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले को इस साल WrestleMania को मेन इवेंट करने का मौका मिल सकता है
WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले को इस साल WrestleMania को मेन इवेंट करने का मौका मिल सकता है

3- WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस की हाल ही में Raw में वापसी देखने को मिली और ब्लिस भी इस साल Royal Rumble मैच जीतने की दावेदार लग रही हैं। बता दें, ब्लिस की पुराने रूप में ही वापसी हुई है और पिछले हफ्ते Raw में उन्होंने डॉक्टर से खुद को ठीक करने की मांग की थी। उम्मीद है कि वो Royal Rumble 2022 से पहले ठीक हो जाएंगी और इसके बाद वो Royal Rumble मैच जीतते हुए सभी को हैरान कर सकती हैं।

चूंकि, ब्लिस के ब्रेक लेने से पहले SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर उनकी दुश्मन हुआ करती थीं इसलिए ब्लिस Royal Rumble विजेता बनने के बाद SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट को चैलेंज कर सकती हैं। इसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स का मैच WrestleMania के मेन इवेंट में बुक किया जा सकता है।

Quick Links