1)बियांका ब्लेयर
Ad
Ad
बियांका ब्लेयर को WWE Extreme Rules 2021 में बैकी लिंच के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप रिमैच मिला है। इससे पहले आपको याद दिला दें कि SummerSlam 2021 में बैकी केवल 26 सेकंड में ब्लेयर को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन गई थीं।
अब ब्लेयर उस हार से उबरते हुए साबित करना चाहेंगी कि वो ही असली चैंपियन हैं। हालांकि बैकी लिंच ने हाल ही में वापसी की है और उन्हें चैंपियन बने ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन हमें ये बात भी नहीं भूलनी चाहिए कि एक और बड़ी हार ब्लेयर को एक बहुत कमजोर रेसलर के रूप में प्रदर्शित करेगी। अगर ऐसा हुआ तो ये SmackDown विमेंस डिवीजन के लिए अच्छे संकेत नहीं होंगे।
Edited by Aakanksha