4 WWE Superstars जिन्हें कभी हील टर्न नहीं लेना चाहिए था

Neeraj
कई सुपरस्टार्स ने गलत समय पर लिया है हील टर्न
कई सुपरस्टार्स ने गलत समय पर लिया है हील टर्न

WWE अपने साप्ताहिक टेलीविजन शो में तमाम कैरेक्टर्स दिखाती है। हर बार कोशिश की जाती है कि स्टोरीलाइंस को कुछ इस तरह बनाया जाए कि फैंस लगातार इसे देखते रहें। स्टोरीलाइंस में एक हीरो का सफर और उसे रोकने के लिए विलेन का काम करने वाले लोगों को रखा जाता है। खास तौर से प्रोफेशनल रेसलिंग में WWE अधिकतर स्टोरीलाइंस में हीरो वाले बेबीफेस के सामने विलेन हील को रखती आई है।

Ad

कई बार स्टोरीलाइंस की जरूर के हिसाब से सुपरस्टार्स बेबीफेस और हील टर्न लेते हैं। कई बार कंपनी द्वारा नई चीज करने के लिए भी चेहरे बदले जाते हैं। फैंस को खास तौर से सुपरस्टार्स का हील टर्न लेना पसंद आता है। हालांकि, कुछ सुपरस्टार्स के हील टर्न को फैंस ने पसंद नहीं किया है।

एक नजर ऐसे ही पांच सुपरस्टार्स पर जिन्हें कभी हील टर्न नहीं लेना चाहिए था।

#4 गोल्डबर्ग के हील टर्न से भी नहीं बच सकी डूबती हुई नाव

किसी ने सपने में भी गोल्डबर्ग के हील टर्न को नहीं देखा होगा
किसी ने सपने में भी गोल्डबर्ग के हील टर्न को नहीं देखा होगा

WCW का उसके अंतिम दिनों में जिस प्रकार पतन हुआ वह देखना दुखद था। कंपनी ने लगातार एक के बाद गलत निर्णय लिए। इसमें सबसे बड़ा गलत निर्णय था अपने सबसे बड़े सुपरस्टार को हील टर्न देना। 2000 में कंपनी ने केविन नैश के बेबीफेस के सामने गोल्डबर्ग को हील टर्न दिया था, लेकिन इसे फैंस ने पसंद नहीं किया था। हालांकि, कंपनी को मजबूर होकर कुछ ही दिन बाद गोल्डबर्ग को बेबीफेस बनाना पड़ा था।

Ad

#3 बुरी तरह फंस गए थे रिकिशी

youtube-cover
Ad

स्टीव ऑस्टिन पर पार्किंग में हमला देखना फैंस को पसंद नहीं आया था और लोग यह जानना चाहते थे कि उन पर हमला करने वाला इंसान कौन था। रिकिशी उस समय काफी मशहूर थे और उन्होंने अचानक यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि उन्होंने द रॉक के लिए ऑस्टिन को मारने की कोशिश की थी। फैंस ने इस बात को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था। WWE ने रिकिशी को निर्दोष करार दिया था और इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी ट्रिपल एच की बताई गई थी।

#2 WWE ने खत्म किया रायबैक का मोमेंटम

हील टर्न से पहले तक शानदार काम कर रहे थे रेबैक
हील टर्न से पहले तक शानदार काम कर रहे थे रेबैक

WWE में आने के बाद रायबैक ने एकदम सनसनी फैला दी थी। गोल्डबर्ग से उनकी तुलना होने लगी थी और लोगों को लगा था कि वे बिजनेस के भविष्य की बड़ी चीज को देख रहे हैं। हालांकि, जब कंपनी ने उन्हें हील टर्न देने का फैसला लिया उसी समय ये उम्मीदें खत्म हो चुकी थीं। जॉन सीना पर रायबैक का हमला उनके करियर को खत्म करने के लिए काफी था। इसके बाद उन्होंने सीना का सामना किया था और हार झेली थी। इस हार के बाद वह उबर नहीं सके।

Ad

#1 फैंस ने रिजेक्ट किया बैकी लिंच के हील टर्न का आइडिया

youtube-cover

बैकी लिंच के हील टर्न का फेल होना अस्थाई था क्योंकि इसके बाद ही उन्होंने असल में सुपरस्टार का तमगा हासिल किया है। हालांकि, आज भी यह सोचना पड़ता है कि क्यों यह निर्णय लिया गया था। उस समय की SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ लिंच फेवरिट थीं, लेकिन कंपनी ने लिंच को हील बनाया। इसके बावजूद फैंस ने लिंच का ही साथ दिया था। लिंच को फैंस का ऐसा सपोर्ट मिला था कि कंपनी को मजबूर होकर उन्हें दोबारा फेस टर्न देना पड़ा था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications