4 WWE Superstars जिनकी 2022 में वापसी की किसी ने उम्मीद नहीं की थी

wwe shocking returns 2022
WWE में 2022 में हुई चौंकाने वाली वापसी

WWE: WWE का 2022 सीजन कई कारणों की वजह से यादगार साबित हुआ है। इन्हीं में से एक कारण विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) की रिटायरमेंट भी रही, जिन्होंने 77 साल की उम्र में कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। उनके रिटायर होने के बाद प्रमोशन को एक नई मैनेजमेंट टीम मिली, जिसने कई नए तरीकों पर अमल करना शुरू किया।

Ad

इन्हीं में से एक तरीका पूर्व सुपरस्टार्स की वापसी करवाना रहा। इस साल कई बड़े रेसलर्स WWE में वापस आ चुके हैं, इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिनकी 2022 में वापसी की किसी को कोई उम्मीद नहीं थी।

#)WWE दिग्गज जॉन सीना

youtube-cover
Ad

जॉन सीना ने साल 2002 में अपने WWE डेब्यू के बाद हर साल कम से कम एक मैच लड़ा है, लेकिन 2022 में उनकी ये स्ट्रीक टूटने की कगार पर आ पहुंची थी। कुछ महीनों पहले कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें WrestleMania 39 में धमाकेदार मैच दिया जा सकता है।

हालांकि उनके WrestleMania प्लान्स को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ हफ्तों पहले प्रमोशन ने उनकी 2022 के आखिरी SmackDown में वापसी का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। उनकी वापसी की शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी और अब साल के आखिरी SmackDown एपिसोड में वो केविन ओवेंस के साथ टीम बनाकर रोमन रेंस और सैमी ज़ेन की टीम का सामना करेंगे।

#)कैरियन क्रॉस

youtube-cover
Ad

कैरियन क्रॉस ने साल 2021 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। उससे पहले NXT में उनकी और स्कार्लेट की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया, लेकिन अभी Raw रोस्टर का हिस्सा बनने के कुछ ही महीनों बाद WWE ने उन्हें रिलीज़ करने का फैसला लिया।

क्रॉस ने अगस्त 2022 में वापसी से पूर्व MLW और NJPW में भी काम किया, जहां उन्हें कई बड़े मैचों के लिए बुक किया गया। उनका वापस आना बहुत चौंकाने वाला लम्हा रहा क्योंकि कंपनी ने इस तरह के कोई संकेत नहीं दिए थे। एक चौंकाने वाली बात ये भी रही कि उनका अपने वापसी सैगमेंट में रोमन रेंस को आंखों ही आंखों में चेतावनी देना कुछ बड़ा होने के संकेत दे रहा था।

#)ब्रे वायट

youtube-cover
Ad

ब्रे वायट पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि वो लंबे समय तक कंपनी के टॉप सुपरस्टार बनने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन उन्हें कभी उस ढंग से बुक नहीं किया गया। 2019 में उन्हें द फीन्ड किरदार सौंपा गया, जो आगे चलकर बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र बना।

मगर फीन्ड का कैरेक्टर भी खराब बुकिंग का शिकार बनने वाला था और आखिरकार उन्हें जुलाई 2021 में रिलीज़ कर दिया गया। जब तक विंस मैकमैहन चेयरमैन पद पर रहे, तब तक वायट की वापसी को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए, लेकिन नए क्रिएटिव हेड बनने के बाद ट्रिपल एच ने वाईट रैबिट क्लिप्स के जरिए उनकी वापसी के एंगल को दिलचस्प बनाया। आखिरकार जब उनकी वापसी हुई तो फैंस भी उन्हें देख झूम उठे थे।

#)कोडी रोड्स

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स मौजूदा समय में दुनिया के सबसे टैलेंटेड इन-रिंग परफॉर्मर्स में से एक हैं। उन्होंने 2016 में WWE छोड़ने के बाद कई बड़े प्रमोशंस में काम किया और आगे चलकर AEW की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन फरवरी 2022 में कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं कि कोडी और उनकी पत्नी, ब्रांडी रोड्स ने AEW छोड़ दी है।

इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि वो WWE में वापसी कर सकते हैं, लेकिन WrestleMania 38 तक उनके रिटर्न की खबर को छुपाकर रखा गया। इस इवेंट में उन्होंने सैथ रॉलिंस के मिस्ट्री अपोनेंट के तौर पर वापसी की और जीत भी दर्ज की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications