Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के पास इस समय दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर अपना दबदबा बनाया है। काफी समय तक यूनिवर्सल टाइटल अपने साथ रखने के बाद उन्होंने WWE चैंपियनशिप पर भी कब्जा कर लिया था। रेंस के साथ चैंपियनशिप मैच लड़ने से कई सुपरस्टार्स को फायदा मिला है। हालांकि, कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें ट्राइबल चीफ के खिलाफ लड़ने से फायदा नहीं मिला। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ने से कोई फायदा नहीं हुआ। 4- WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच लगभग डेढ़ साल पहले एक जबरदस्त दुश्मनी देखने को मिली थी। उनके बीच तीन शानदार मैच बुक किए गए थे और उनकी स्टोरीलाइन फैंस के बीच लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी थी। ओवेंस इसके पहले उतना खास काम नहीं कर रहे थे और ट्राइबल चीफ के खिलाफ आने से वो चर्चा का विषय बन गए थे।सभी को लग रहा था कि रेंस के खिलाफ हार के बावजूद ओवेंस का करियर एक अलग स्तर पर पहुंच जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और ओवेंस बाद में साधारण स्टोरीलाइंस का हिस्सा बन गए। ओवेंस बीच-बीच में कई बार टॉप पर पहुंचे हैं लेकिन उन्हें चैंपियन बनने का चांस नहीं मिला है। 3- सिजेरो View this post on Instagram Instagram Postसिजेरो इस समय AEW में नजर आ रहे हैं लेकिन वो इसके पहले सालों तक WWE का हिस्सा रहे हैं। सिजेरो ने WrestleMania Backlash 2021 में रोमन रेंस के खिलाफ एक सिंगल्स मैच लड़ा था। उन्होंने रेंस को यूनिवर्सल टाइटल के लिए चैलेंज किया था और उनका मुकाबला काफी तगड़ा साबित हुआ था। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से शानदार था और सिजेरो जीत के करीब आ गए थे। लग रहा था कि WrestleMania में सैथ रॉलिंस पर जीत और बाद में रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में नजर आने के बाद उनकी किस्मत बदल जाएगी। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और उनकी खराब बुकिंग जारी रही। अभी वो AEW में अच्छा काम कर रहे हैं। 2- जे उसो View this post on Instagram Instagram Postजे उसो इस समय रोमन रेंस के साथ नजर आ रहे हैं लेकिन वो ट्राइबल चीफ के शुरुआती विरोधियों में से एक रहे हैं। रोमन रेंस और जे उसो को आमने-सामने देखना शानदार था और दोनों के मुकाबले काफी यादगार साबित हुए। जे उसो सालों से टैग टीम के रूप में काम कर रहे थे। रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच लड़ने से फैंस को उम्मीद थी कि जे उसो आगे सिंगल्स स्टार के रूप में ही नजर आएंगे। WWE के पास उन्हें इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनाने का मौका था लेकिन यह चीज़ संभव नहीं हो पाई। जे उसो ने रोमन रेंस के साथ काम करना शुरू कर दिया और वो फिर टैग टीम डिवीजन में आ गए। 1- फिन बैलर View this post on Instagram Instagram Postफिन बैलर ने SmackDown में पिछले साल वापसी की थी और एक अच्छे NXT टाइटल रन के बाद फैंस उन्हें मेन रोस्टर पर देखने के लिए उत्साहित थे। उन्होंने आते ही रेंस के साथ दुश्मनी शुरू कर ली थी और यह फैंस को बहुत पसंद आई थी। मेन रोस्टर पर दोबारा आने और इतनी अच्छी शुरुआत के बाद फैंस की उम्मीद बढ़ गई थी। रोमन रेंस के खिलाफ बुरी तरह शिकस्त पाने के बाद फिन बैलर को लेकर हाइप खत्म हो गई। वो एक बार फिर जॉबर बन गए और साधारण स्टोरीलाइंस में नजर आने लगे। फिन ने बीच में यूएस टाइटल पर कब्जा किया था लेकिन उन्हें सही तरह बुक नहीं किया गया था। अब वो एक बार फिर से टॉप स्टार बनने की कोशिश में लगे हुए हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।