WWE ने पिछले कुछ सालों में ढेरों सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। 2020 और 2021 में कई रेसलर्स को निकाला गया। 2022 में दो सालों के मुकाबले कम सुपरस्टार्स को रिलीज किया गया है। इस साल WWE ने ज्यादातर उन रेसलर्स को रिलीज किया है जिनसे उन्हें उतना फायदा नहीं होगा। इस बीच कई टैलेंटेड सुपरस्टार्स का WWE करियर भी खत्म हुआ। WWE ने कुछ रेसलर्स को रिलीज करके अच्छा निर्णय लिया वहीं कई ऐसे भी सुपरस्टार्स थे जिन्हें निकालकर WWE ने बड़ी गलती की है। यह सुपरस्टार्स WWE में रहते हुए ही अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें 2022 में रिलीज नहीं किया जाना चाहिए था। 4- विलियम रीगल View this post on Instagram Instagram Postविलियम रीगल NXT की सफलता का प्रमुख कारण थे। उन्होंने और ट्रिपल एच ने मिलकर NXT को बड़ा बनाया और ढेरों सुपरस्टार्स को शानदार तरीके से पुश किया। वो जनरल मैनेजर के रूप में नजर आते थे और बैकस्टेज भी उनका बड़ा किरदार रहता था। इसी वजह से किसी ने नहीं सोचा था कि रीगल को कभी रिलीज किया जाएगा।साल की शुरुआत में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया और यह बड़ा शॉक था। WWE को बड़ा नुकसान हुआ क्योंकि वो दिग्गज का कई अलग रोल्स में बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते थे। अभी वो AEW में शानदार काम कर रहे हैं और अपने फैक्शन को तेजी से सफलता दिल रहे हैं।3- डकोटा काई View this post on Instagram Instagram Postडकोटा काई NXT की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में गिनी जाती थीं। उन्होंने कई सालों तक इस ब्रांड में काम किया था और उन्हें जबरदस्त सफलता मिली थी। वो आसानी से मेन रोस्टर पर सफलता हासिल कर सकती थीं। हालांकि, कुछ समय पहले ही WWE ने उन्हें रिलीज करने का निर्णय लिया।यह एक निराशाजनक चीज़ थी क्योंकि उनके पास काफी टैलेंट है। डकोटा किसी दूसरी कंपनी में जाकर वहां की टॉप विमेंस सुपरस्टार जरूर बन सकती हैं। उनके पास अच्छी रेसलिंग और प्रोमो स्किल्स है। साथ ही इस विमेंस सुपरस्टार का कैरेक्टर हमेशा चर्चा का विषय रहता है। इसी वजह से उन्हें रिलीज किया जाना एक निराशाजनक चीज़ रही।2- हार्लैंड View this post on Instagram Instagram Postहार्लैंड को WWE का अगला ब्रॉक लैसनर बताया जा रहा था। उनके WWE में आने को लेकर काफी ज्यादा हाइप थी लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। वो कुछ समय तक NXT ब्रांड का हिस्सा थे और लग रहा था कि आगे जाकर उन्हें बड़ा पुश मिलेगा। ऐसा कुछ नहीं हुआ अब वो कंपनी का हिस्सा नहीं है। यह WWE की एक बड़ी गलती रहेगी। हार्लैंड आगे जाकर अपने कैरेक्टर और रेसलिंग स्किल्स में सुधार कर सकते थे। बाद में उन्हें WWE के अंदर काफी जबरदस्त सफलता मिलती। WWE ने फ्यूचर स्टार को रिलीज करके फैंस को निराश किया है। 1- समोआ जो View this post on Instagram Instagram Postसमोआ जो को साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था। किसी ने इस चीज़ की उम्मीद नहीं की थी। इसके पहले समोआ जो को कंपनी ने रिलीज किया था लेकिन उन्हें फिर साइन कर लिया था इसी वजह से लग रहा था कि शायद अब वो WWE के साथ ही बने रहेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। समोआ जो के पास जबरदस्त स्टार पावर थी और वो NXT में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते थे। NXT में रहने से नए सुपरस्टार्स को उनके खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिल जाता। समोआ जो इस समय AEW का हिस्सा हैं और वो लगातार अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित करते जा रहे हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।