WWE: प्रो-रेसलिंग की दुनिया में WWE इस समय सबसे बड़ी कंपनी है। कई बड़े स्टार्स WWE का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, हर बार स्टार्स को वो नहीं मिलता है, जिसकी उन्हें उम्मीद होती है। इस कारण की वजह से भी कई स्टार्स WWE को छोड़कर चले जाते हैं।हाल के समय में WWE से कई स्टार्स क्रिएटिव प्रॉब्लम की वजह से चले गए हैं। हालांकि, इन स्टार्स के लिए WWE से जाना फायदेमंद ही रहा है। इस आर्टिकल में हम 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे जो कंपनी से जाने के बाद से बहुत ज्यादा फायदा हुआ है। 4- पूर्व WWE सुपरस्टार स्टिंगSteve 9@SteveMedici9The Greatest of All Time! #Sting #AEWFullGear #AEW @Sting6The Greatest of All Time! #Sting #AEWFullGear #AEW @Sting https://t.co/9sRAjKK9dkWWE सुपरस्टार स्टिंग ने अपना आखिरी मैच 2015 में Night of Champions में लड़ा था। इस मैच में वो सैथ रॉलिंस के खिलाफ नज़र आए थे। हालांकि, इस मैच के दौरान ही स्टिंग ने अपनी गर्दन को चोटिल कर लिया था। इस इंजरी की वजह से उन्हें काफी समय के लिए रिंग से दूर भी रहना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने द अंडरटेकर से मैच की इच्छा भी जताई थी। हालांकि, फैंस को ये ड्रीम मैच देखने को नहीं मिला, जिसके बाद स्टिंग WWE से चले गए थे। WWE से जाने के बाद अब वो AEW रोस्टर का हिस्सा हैं जहां वो डार्बी एलिन के मेंटर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वो कई बार इन रिंग एक्शन में भी दिखाई देते हैं।3- ब्रायन डेनियलसन (डेनियल ब्रायन)ब्रायन डेनियलसन और WWE के बीच किसी भी तरह का कोई भी विवाद नहीं है। ब्रायन डेनियलसन ने 2021 में WWE को छोड़ने का फैसला किया था। इस दौरान फैंस को काफी ज्यादा निराशा भी हुई थी लेकिन बाद वो AEW रोस्टर का हिस्सा बन गए थे।अपने WWE के आखिरी मैच में उनका सामना रोमन रेंस से हुआ था। इस मैच में हार के बाद वो कंपनी से चले गए थे। वहीं, AEW में अभी तक वो कई ड्रीम मैच का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने AEW में कैनी ओमेगा का भी सामना किया है। इस मैच को फैंस और क्रिटिक्स ने काफी ज्यादा पसंद किया था।2- क्रिस जैरिकोAll Wrestling Media@AWegrpCHRIS JERICHO “LIST” ERA You Just Made The List! @IAmJericho @FightOwensFight @realellsworth #WWE2629362CHRIS JERICHO “LIST” ERA You Just Made The List! 😂😂@IAmJericho @FightOwensFight @realellsworth #WWE https://t.co/upcMzAq4TZक्रिस जैरिको WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं। हालांकि, 2018 में उन्होंने क्रिएटिव दिक्कतों की वजह से WWE को छोड़ने का फैसला किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि WrestleMania 33 के मेन इवेंट में उनका सामना केविन ओवेंस से होना था लेकिन बाद में विंस मैकमैहन ने इसमें बदलाव कर दिया था। इस वजह से क्रिस जैरिको काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। WWE से अलग होने के बाद क्रिस जैरिको AEW रोस्टर का हिस्सा बने। वो AEW के मेन स्टार्स में से एक हैं। इसके अलावा वो AEW चैंपियनशिप जीतने वाले पहले स्टार हैं। फैंस भी क्रिस जैरिको के इस रन को देखकर काफी ज्यादा खुश हैं।1- जॉन मोक्सली (डीन एम्ब्रोज़)Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_The fans booing Moxley better not forget how the man carried the company on his back through the pandemic & the CM Punk situation.#AEWFullGear #AEW #JonMoxley1194218The fans booing Moxley better not forget how the man carried the company on his back through the pandemic & the CM Punk situation.#AEWFullGear #AEW #JonMoxley https://t.co/G9fzZAu5HVक्रिस जैरिको की तरह ही जॉन मोक्सली को भी WWE में क्रिएटिव टीम से समस्या थी। विंस मैकमैहन ने एक बार उन्हें एक प्रोमो कट करने को कहा था। ये प्रोमो उन्हें कुछ खास पसंद नहीं था, जिसके बाद जॉन मोक्सली ने WWE को छोड़ने का फैसला किया था। WWE का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद जॉन मोक्सली ने कंपनी को छोड़ दिया था।WWE से अलग होने के बाद जॉन मोक्सली भी AEW का हिस्सा बन गए थे। AEW में वो दो बार चैंपियन बन चुके हैं। इसके अलावा उनके कैरेक्टर को फैंस भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खुद जॉन मोक्सली ने भी कई बार AEW की तारीफ की है। हालांकि, जॉन मोक्सली को MJF के खिलाफ अपना टाइटल हराना पड़ा है, लेकिन वो फ्यूचर में एक बार फिर से चैंपियन बन सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।