4 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने खराब व्यवहार के लिए कंपनी से निकाला

WWE सुपरस्टार्स को खराब बर्ताव के लिए निकाला गया
WWE सुपरस्टार्स को खराब बर्ताव के लिए निकाला गया

WWE हो या कोई अन्य प्रो रेसलिंग प्रोमोशन, हर समय रेसलर्स अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव महसूस कर रहे होते हैं। हर समय कोई बड़ी गलती होने की संभावना बनी रहती है, ऐसा इसलिए क्योंकि WWE सुपरस्टार्स साल में 300 से भी ज्यादा दिनों तक काम करते हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़ना कोई चौंकाने वाली बात नहीं।

Ad

इसी मानसिक दबाव का असर रेसलर्स के प्रदर्शन पर भी पड़ने लगता है। इस दुनिया में हर व्यक्ति का अपना अलग स्वभाव होता है, कोई शांत स्वभाव का व्यक्ति होता है तो कोई जोशीले स्वभाव का। WWE सुपरस्टार्स को भी कई बार जोशीले स्वभाव में आकर ऑफ-स्क्रिप्ट जाते देखा गया है।

ज्यादातर मौकों पर कोई गलती होने पर रेसलर्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, लेकिन कई बार स्थिति बहुत खराब हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें खराब व्यवहार के कारण WWE ने रिलीज़ कर दिया था।

पूर्व WWE सुपरस्टार अल्बर्टो डेल रियो

अल्बर्टो डेल रियो को 2014 में WWE से निकाला गया था
अल्बर्टो डेल रियो को 2014 में WWE से निकाला गया था

अल्बर्टो डेल रियो साल 2016 में WWE छोड़कर गए थे, लेकिन आपको याद दिला दें कि उससे करीब 2 साल पहले भी उन्हें कंपनी से निकाला गया था। एक तरफ 2016 में उन्होंने खुद अपने रिलीज़ किए जाने की मांग की थी, लेकिन 2014 में उन्हें खराब बर्ताव के चलते कंपनी से निकाल दिया गया था। उस समय की कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार WWE की सोशल मीडिया टीम के एक मेंबर ने मेक्सिको के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की थी।

Ad

ये टिप्पणी डेल रियो को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, उन्होंने पहले WWE के उस कर्मचारी को माफी मांगने के लिए भी कहा लेकिन माफी ना मांगने पर डेल रियो ने उस व्यक्ति पर अटैक कर दिया था। डेल रियो को कुछ दिन बाद ही WWE से निकाल दिया गया, वहीं कुछ दिन बाद ही उस कर्मचारी ने भी कंपनी छोड़ दी। डेल रियो ने कुछ समय बाद वापसी की, लेकिन WWE में कुछ महीने काम करने के बाद उन्होंने रिलीज़ की मांग कर दी थी।

एंजो अमोरे

Ad

एंजो अमोरे को अपनी बेहतरीन माइक स्किल्स के लिए WWE में फेम मिल रहा था। NXT में उनकी और बिग कैस की टीम को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कुछ समय तक मेन रोस्टर में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। उससे पहले अमोरे क्रूजरवेट चैंपियन भी बन चुके थे।

मगर उनके और सफलता के बीच उनका खराब और अहंकारी रवैया आ गया था। दुर्भाग्यवश 2018 के समय में एक रेप केस ने उनके WWE करियर को खत्म कर दिया था। अमोरे की कई बार कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ बैकस्टेज बहस हो चुकी थी, इसलिए WWE ने उन्हें बर्खास्त करने का फैसला लिया था।

लियो रश

लियो रश का खराब बर्ताव उनके लिए बड़ा सिरदर्द बना
लियो रश का खराब बर्ताव उनके लिए बड़ा सिरदर्द बना

लियो रश ने WWE में 3 साल काम किया था और इस दौरान वो क्रूजरवेट चैंपियन भी बने। बॉबी लैश्ले के मैनेजर के रूप में भी उन्हें पहचान मिली थी। लियो की माइक स्किल्स अच्छी थीं, जिसके लिए उन्हें WWE में काफी फेम भी मिल रहा था, लेकिन WWE में रहते वो समय-समय पर विवादों में भी घिरे रहे थे।

Ad

इन खबरों ने ज्यादा तूल तब पकड़ा जब WrestleMania 35 के बाद लियो ने बिना किसी की अनुमति लिए Raw के एपिसोड्स में आना बंद कर दिया था। उसी साल NXT के कुछ सुपरस्टार्स ने उनपर खराब बर्ताव करने के आरोप भी लगाए थे। आखिरकार 2020 में WWE ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था।

डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन ने जॉन सीना पर थूक दिया था
डेनियल ब्रायन ने जॉन सीना पर थूक दिया था

डेनियल ब्रायन अब बहुत बड़े प्रो रेसलिंग सुपरस्टार बन चुके हैं, लेकिन 2010 में वो ज्यादा लोकप्रिय नहीं थे। उस समय वो द नेक्सस का हिस्सा हुआ करते थे, एक ऐसा फैक्शन जिसने जॉन सीना की मुश्किलें बढ़ाई हुई थीं। उस समय डेनियल ब्रायन ने WWE के अनाउंसर जस्टिन रॉबर्ट्स की टाई को पकड़कर उन्हें घसीटा था।

ब्रायन के लिए मुश्किलें तब बढ़ गईं, जब उन्होंने जॉन सीना के मुंह पर थूक दिया था। विंस मैकमैहन ने कुछ समय बाद ही ब्रायन को कंपनी से निकालने का फैसला लिया, जिससे कोई और रेसलर ऐसा करने की हिम्मत ना करे। खैर ब्रायन ने उसके कुछ समय बाद WWE में वापसी की और कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक के रूप में उभरे।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications