4 फेमस WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2022 में रिलीज किया जा सकता है

WWE कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज कर सकता है
WWE कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज कर सकता है

WWE ने साल 2022 की शुरुआत बढ़िया तरह से की है। पिछले कुछ सालों में WWE ने ढेरों सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। अब WWE का रोस्टर काफी ज्यादा छोटा हो गया है लेकिन अभी भी WWE कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज कर सकता है। WWE ने बजट कट्स की वजह से सुपरस्टार्स को रिलीज किया है और 2022 में कुछ सुपरस्टार्स इसी कारण से निकाले जा सकते हैं।

कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो इस समय WWE में नजर नहीं आ रहे हैं और WWE के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें 2022 में रिलीज किया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें 2022 में WWE से रिलीज किया जा सकता है।

4- WWE सुपरस्टार टी-बार

टी-बार इस समय Raw ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं और वो काफी कम मौकों पर नजर आते हैं। WWE उन्हें एक जॉबर की तरह उपयोग करता है और यह एक निराशाजनक चीज़ है। टी-बार पहले WWE में डॉमिनिक डाइजाकोविच के नाम से काम करते थे। उन्होंने NXT में काफी समय तक काम किया था और इस कैरेक्टर में रहते हुए उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

उनके पास जबरदस्त साइज है और उनकी रेसलिंग स्किल्स भी शानदार है। साथ ही उनके पास एक टॉप सुपरस्टार का लुक है। लग रहा था कि मेन रोस्टर पर आने के बाद डॉमिनिक को जबरदस्त तरीके से पुश मिलेगा। उन्होंने मेन रोस्टर पर रेट्रिब्यूशन के सदस्य के रूप में डेब्यू किया और उनका नाम टी-बार रखा गया।

उनका यह नाम काफी अजीब था और इसी के बाद से फैंस की रुचि उनमें खत्म हो गई। इसके बाद से टी-बार लगातार संघर्ष कर रहे हैं। WWE उनके कैरेक्टर में बदलाव करके उन्हें एक बार फिर WWE में ला सकता है लेकिन इसके चांस कम है। अभी WWE के पास इस टैलेंटेड सुपरस्टार के लिए कोई भी प्लान्स नहीं है और देखकर लग रहा है कि 2022 में उन्हें WWE से रिलीज किया जाएगा।

3- टमीना

टमीना को WWE में काम करते हुए काफी लंबा समय हो गया है। WWE ने कभी भी उन्हें अपनी टॉप विमेंस स्टार के रूप में नहीं देखा है और इसी वजह से उन्हें बड़ा पुश नहीं मिल पाया। बीच में जब वो नटालिया के साथ दिखाई दे रही थीं तब उन्हें टैग टीम चैंपियनशिप जीतने का मौका मिला था।

नटालिया से अलग होने के बाद से उन्हें लगातार खराब बुकिंग मिल रही है। टमीना को Raw में सही बुकिंग नहीं मिल रही है। टमीना समोअन परिवार का हिस्सा हैं लेकिन फिर भी वो कभी अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाई हैं। इसी वजह से WWE उन्हें अगले बजट कट्स में रिलीज कर सकता है।

2- मेस

मेस इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन उन्हें सही तरह से टीवी टाइम नहीं मिलता है। WWE के पास इस सुपरस्टार के लिए कोई प्लान्स नहीं है और यह चीज़ साफ तौर पर नजर आती है। मेस पहले टी-बार की तरह ही रेट्रिब्यूशन का हिस्सा थे लेकिन बाद में वो अलग हो गए।

लग रहा था कि टी-बार के साथ उन्हें टैग टीम डिवीजन में सफलता मिलेगी। मेस बड़े साइज के सुपरस्टार हैं और उनकी रेसलिंग स्किल्स भी अच्छी है। वो आसानी से एक अच्छे मिड-कार्ड स्टार बन सकते हैं लेकिन अब शायद यह चीज़ संभव नहीं है। उन्हें इस साल WWE से रिलीज किया जा सकता है।

1- ड्रू गुलक

ड्रू गुलक के पास जबरदस्त टैलेंट है और उन्हें आसानी से WWE के सबसे अच्छे टेक्निकल रेसलर्स में गिना जा सकता है। उनके पास जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स है लेकिन WWE ने कभी भी उनका सही तरह से उपयोग नहीं किया है। मेन रोस्टर पर आने के बाद से गुलक को लगातार खराब बुकिंग मिली है।

वो ज्यादातर मौकों पर 24/7 चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में दिखाई देते हैं। हालांकि, WWE उन्हें कम टीवी टाइम देना ही पसंद करता है और यह एक निराशाजनक चीज़ है। देखकर लगता है कि गुलक के लिए WWE के पास कोई प्लान्स नहीं है और इसी वजह से उन्हें जल्द ही रिलीज किया जा सकता है।