WWE ने साल 2022 की शुरुआत बढ़िया तरह से की है। पिछले कुछ सालों में WWE ने ढेरों सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। अब WWE का रोस्टर काफी ज्यादा छोटा हो गया है लेकिन अभी भी WWE कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज कर सकता है। WWE ने बजट कट्स की वजह से सुपरस्टार्स को रिलीज किया है और 2022 में कुछ सुपरस्टार्स इसी कारण से निकाले जा सकते हैं।कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो इस समय WWE में नजर नहीं आ रहे हैं और WWE के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें 2022 में रिलीज किया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें 2022 में WWE से रिलीज किया जा सकता है।4- WWE सुपरस्टार टी-बार View this post on Instagram Instagram Postटी-बार इस समय Raw ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं और वो काफी कम मौकों पर नजर आते हैं। WWE उन्हें एक जॉबर की तरह उपयोग करता है और यह एक निराशाजनक चीज़ है। टी-बार पहले WWE में डॉमिनिक डाइजाकोविच के नाम से काम करते थे। उन्होंने NXT में काफी समय तक काम किया था और इस कैरेक्टर में रहते हुए उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था।उनके पास जबरदस्त साइज है और उनकी रेसलिंग स्किल्स भी शानदार है। साथ ही उनके पास एक टॉप सुपरस्टार का लुक है। लग रहा था कि मेन रोस्टर पर आने के बाद डॉमिनिक को जबरदस्त तरीके से पुश मिलेगा। उन्होंने मेन रोस्टर पर रेट्रिब्यूशन के सदस्य के रूप में डेब्यू किया और उनका नाम टी-बार रखा गया। View this post on Instagram Instagram Postउनका यह नाम काफी अजीब था और इसी के बाद से फैंस की रुचि उनमें खत्म हो गई। इसके बाद से टी-बार लगातार संघर्ष कर रहे हैं। WWE उनके कैरेक्टर में बदलाव करके उन्हें एक बार फिर WWE में ला सकता है लेकिन इसके चांस कम है। अभी WWE के पास इस टैलेंटेड सुपरस्टार के लिए कोई भी प्लान्स नहीं है और देखकर लग रहा है कि 2022 में उन्हें WWE से रिलीज किया जाएगा।