WWE में चैंपियनशिप्स का काफी ज्यादा महत्व है। इस समय WWE में ढेरों टाइटल्स हैं और बतौर चैंपियंस सभी सुपरस्टार्स अच्छा काम कर रहे हैं। हर साल कई सारे टाइटल चेंज होते हैं और 2021 में भी कुछ नए चैंपियन देखने को मिले हैं। 2021 में कई बार अलग-अलग टाइटल चेंज हो चुके हैं और यह चीज़ साल के अंत तक जारी रह सकती है। WWE इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स को अगले साल की शुरुआत तक चैंपियन बनाकर भी रख सकता है। View this post on Instagram A post shared by The Man (@beckylynchwwe)WWE में इस समय कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो बतौर चैंपियन काफी अच्छा काम कर रहे हैं। इसी वजह से WWE उन्हें एक तगड़ा पुश दे रहा है और काफी चांस हैं कि वो 2021 के अंत तक चैंपियन बने रहेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2021 के अंत तक WWE में चैंपियन बने रह सकते हैं।4- WWE चैंपियन बिग ई View this post on Instagram A post shared by Ettore “Big E” Ewen (@wwebige)बिग ई के पास इस समय WWE चैंपियनशिप है और उन्होंने बतौर चैंपियन जबरदस्त काम किया है। इस सुपरस्टार ने 13 सितंबर 2021 को Raw के एपिसोड में बॉबी लैश्ले पर अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके WWE चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बाद उन्होंने चैंपियन के रूप में काफी अच्छा काम किया है। हालांकि, उन्हें चैंपियनशिप जीते ज्यादा समय नहीं हुआ है और WWE उन्हें एक लंबा टाइटल रन देना चाहेगा।बिग ई ने काफी सालों के इंतजार के बाद WWE चैंपियनशिप जीती है। ऐसे में अगर वो काफी जल्दी टाइटल गंवा देंगे तो यह एक निराशाजनक चीज़ होगी। इस सुपरस्टार को WWE द्वारा एक लंबा चैंपियनशिप रन मिलना चाहिए। WWE उन्हें इस समय ताकतवर दिखा रहा है और इसी वजह से लग रहा है कि वो लंबे समय तक WWE चैंपियन बने रहेंगे। वो 2022 की शुरुआत WWE चैंपियन के रूप में कर सकते हैं। बिग ई 2021 में कुछ बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल रिटेन करते हुए चैंपियन बने रह सकते हैं।