4 WWE Superstars जो WrestleMania 39 में रिटायर हो सकते हैं

Prajwal
WrestleMania 39 में हो सकता है कुछ दिग्गजों के करियर का अंत
WrestleMania 39 में हो सकता है कुछ दिग्गजों के करियर का अंत

WWE WrestleMania 39: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट होता है। साल 2023 में WrestleMania के इतिहास का 39वां संस्करण कैलिफॉर्निया के सोफाई स्टेडियम में 1 और 2 अप्रैल (भारत में 2 और 3) को आयोजित होगा। यह मेगा इवेंट दिग्गजों के रिटायरमेंट की सबसे यादगार जगह होती है।

Ad

कई सुपरस्टार WrestleMania में पहले भी रिटायर हो चुके हैं और कुछ अपने करियर पर आने वाले समय में पूर्ण विराम लगा सकते हैं। WrestleMania 39 में भी कुछ दिग्गज आखिरी बार इन-रिंग एक्शन में दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 39 में रिटायर हो सकते हैं।

4- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

youtube-cover
Ad

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को WrestleMania 19 में द रॉक के खिलाफ हुए मैच में करियर खत्म कर देने वाली चोट का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पूर्व WWE चैंपियन रिटायर हो गए थे। लगभग दो दशक बाद WrestleMania 38 में स्टीव ऑस्टिन ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस के खिलाफ इन-रिंग एक्शन में वापसी की थी।

स्टोन कोल्ड WrestleMania 38 के बाद से अभी तक WWE में नहीं दिखे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार टेक्सस रैटल स्नेक के नाम से मशहूर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन WrestleMania 39 में मैच के लिए वापसी कर सकते हैं। स्टीव की उम्र को देखते हुए यह संभव है कि वो शो ऑफ द शोज में अपना अंतिम मैच लड़ें।

3- आर ट्रुथ

youtube-cover
Ad

आर-ट्रुथ ने साल 1999 में WWE के साथ डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ट्रुथ स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में कई जबरदस्त मोमेंट्स का हिस्सा रहे हैं। साल 2011 में हुए Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट में वो मिज़ के साथ टीमअप करके जॉन सीना और द रॉक के खिलाफ मैच का हिस्सा थे।

ट्रुथ ने अपने WWE करियर में कई चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। इसके साथ ही वो फनी सैगमेंट्स और प्रोमो के लिए जाने जाते हैं। 50 वर्षीय ट्रुथ हाल ही Raw के एक एपिसोड में चोटिल हो गए थे। यह बिल्कुल संभव है कि WrestleMania 39 में आर-ट्रुथ आखिरी बार इन-रिंग एक्शन में नज़र आएं।

2- रे मिस्टीरियो

youtube-cover
Ad

रे मिस्टीरियो WWE इतिहास के उन दिग्गजों में शामिल हैं, जिन्होंने यह साबित किया है कि रेसलिंग इंडस्ट्री में छोटे कद, कम वजन और हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाने वाले रेसलर्स भी वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। रे ने WWE के सभी बड़े मुकामों को छुआ है। हाल ही में उन्होंने स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में 20 साल पूरे किए हैं।

थोड़े समय पहले आईसी चैंपियनशिप मैच में रे मिस्टीरियो चोटिल हो गए थे। रे अब करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। रे के बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो भी उनके खिलाफ हो गए हैं। यह हो सकता है कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन WrestleMania 39 में अपने बेटे के खिलाफ मैच के बाद रिटायर हो जाएं।

1- WWE दिग्गज जॉन सीना

youtube-cover
Ad

जॉन सीना WWE इतिहास के सबसे महान दिग्गजों में से एक हैं। साल 2002 में विंस मैकमैहन की कंपनी में डेब्यू करने वाले सीना ने अपने दम पर दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी को कई सालों तक आगे बढ़ाया है। वो WWE ब्रांड में रिकॉर्ड 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं। कुछ ही महीनों पहले उन्होंने WWE में 20 साल पूरे किए हैं।

जॉन सीना ने एक्टिंग के क्षेत्र में जबरदस्त नाम कमाया है और वो ज्यादातर हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहते हैं। इस कारण सीनेशन लीडर अब बहुत ही कम WWE में दिखाई देते हैं। सीना ने यह साफ कर दिया है कि वो WrestleMania 39 में दिखाई दे सकते हैं। सीना WrestleMania जैसे बड़े स्टेज में अपना आखिरी मैच लड़कर रिटायरमेंट ले सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications