4 सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने WWE में 5 या उससे ज्यादा बार हराया

WWE में कई सुपरस्टार्स को रोमन रेंस ने 5 या उससे ज्यादा बार भी हराया है
WWE में कई सुपरस्टार्स को रोमन रेंस ने 5 या उससे ज्यादा बार भी हराया है

WWE में पिछले कुछ सालों से रोमन रेंस (Roman Reigns)ने अपना प्रभुत्व कायम किया हुआ है और समरस्लैम (SummerSlam) 2020 में वापसी के बाद उनकी लैगेसी और भी मजबूत हुई है। पिछले एक साल में यूनिवर्सल चैंपियन रहते रेंस कई दिग्गज सुपरस्टार्स को मात देते आए हैं और ये सिलसिला अभी भी जारी है।

खैर उनके इस शानदार सफर की शुरुआत 2012 सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) से हुई थी। द शील्ड (रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज) के मेंबर के रूप में अपना डेब्यू किया और कुछ साल बाद कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बनकर उभरे। इस सफर में उन्होंने द अंडरटेकर (The Undertaker), ट्रिपल एच (Triple H) और जॉन सीना (John Cena) समेत कई दिग्गजों को मात दी है।

रोमन रेंस अपने करीब एक दशक लंबे WWE करियर में कई ऐतिहासिक स्टोरीलाइंस का हिस्सा रहे हैं। इस बीच कुछ सुपरस्टार्स से उनका मुकाबला केवल एक ही बार हो पाया, वहीं कुछ से उनकी भिड़ंत कई बार हुई। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे, जिन्हें रोमन रेंस सिंगल्स मैचों में 5 या उससे ज्यादा बार हरा चुके हैं।

WWE सुपरस्टार शेमस

रोमन रेंस के WWE में आने से कई साल पहले शेमस इस कंपनी को जॉइन कर चुके थे। 2012 में द शील्ड के डेब्यू से पहले ही द केल्टिक वॉरियर वर्ल्ड चैंपियन होने के अलावा कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके थे। उनकी किसी सिंगल्स मैच में पहली भिड़ंत साल 2015 के जून के महीने में एक SmackDown एपिसोड में हुई। मैच में केन और J&J सिक्योरिटी के दखल के कारण DQ से रेंस को विजेता घोषित किया गया।

उसके बाद उनके Raw में कई मैच हुए, जिनमें वो मुकाबला भी शामिल रहा जब रेंस ने TLC 2015 पीपीवी से अगले Raw एपिसोड में शेमस को हराकर WWE चैंपियनशिप बेल्ट अपने नाम की थी। उनके बीच आखिरी सिंगल्स मैच 2018 के फरवरी महीने के एक Raw एपिसोड में लड़ा गया, जिसमें रेंस विजयी रहे थे।

रुसेव

वैसे तो रुसेव अब WWE छोड़ कर AEW में जा चुके हैं, जहां उन्हें मिरो के नाम से जाना जाता है। मगर WWE में रहते उनकी भिड़ंत कई बार रोमन रेंस से हुई थी। उनका सबसे पहला सिंगल्स मैच साल 2015 के अगस्त महीने के एक SmackDown एपिसोड में हुआ था। मैच के दौरान लाना और समर रे भी रिंगसाइड पर नजर आईं, लेकिन अंत में रेंस ने जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा उनके बीच कई मौकों पर भिड़ंत हुई, जिनमें से उनका सबसे यादगार मुकाबला Hell in a Cell 2016 पीपीवी में आया, जिसमें रेंस ने कड़ी मशक्कत के बाद अपने WWE यूएस टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन भी अब WWE को छोड़ AEW को जॉइन कर चुके हैं, जहां उन्हें ब्रायन डेनियलसन नाम से पहचाना जाता है। उनके बीच सबसे पहला सिंगल्स मैच साल 2013 के मई महीने के एक SmackDown एपिसोड में लड़ा गया। जिसमें केन के दखल के कारण रेंस को DQ से विजेता घोषित किया गया था। केवल 2021 में ही रेंस ने ब्रायन को सिंगल्स मैचों में 3 बार हराया था। इसके अलावा उनका Fastlane 2015 में हुआ मैच भी यादगार रहा, जिसमें रेंस ने जीत हासिल की थी।

द मिज

द मिज पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से WWE में काम कर रहे हैं। उनका रोमन रेंस से पहला सिंगल्स मैच 2014 के अगस्त महीने के एक SmackDown एपिसोड में हुआ था, जिसमें रेंस ने पिन के जरिए जीत हासिल की थी। इसके अलावा 2017 में चली WWE आईसी चैंपियनशिप फ्यूड में ट्राइबल चीफ को मिज पर कई मैचों में जीत मिली। उनके बीच अभी तक का आखिरी सिंगल्स मैच 2018 के जनवरी महीने के एक Raw एपिसोड में लड़ा गया, जिसमें रेंस को हराकर मिज नए आईसी चैंपियन बने थे।

Quick Links