4 WWE Superstars जिनके खिलाफ Roman Reigns का चैंपियनशिप रिटेन करना गलत फैसला था

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस ने कई दिग्गजों को हराया है
WWE में रोमन रेंस ने कई दिग्गजों को हराया है

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने पिछले कुछ सालों में लगातार डॉमिनेट किया है। हील टर्न के बाद वो एक अलग ही रूप में आ गए हैं और कोई उन्हें पराजित नहीं कर पा रहा है। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन रहते हुए दो साल से ज्यादा हो गए हैं और उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में WWE टाइटल पर भी कब्जा कर लिया था।

रोमन रेंस ने अपने टाइटल रन के दौरान ढेरों सुपरस्टार्स को हराया है। हालांकि, कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो ट्राइबल चीफ के टाइटल रन को खत्म करने के लिए एक अच्छा विकल्प रहते और रोमन के खिलाफ उनकी जीत का निर्णय जरूर गलत था। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके खिलाफ रोमन रेंस का टाइटल रिटेन करना गलत फैसला था।

4- WWE सुपरस्टार फिन बैलर

youtube-cover

फिन बैलर और रोमन रेंस के बीच काफी यादगार दुश्मनी देखने को मिली थी। उनके बीच SmackDown के एक एपिसोड में यूनिवर्सल टाइटल मैच हुआ था और वो शानदार साबित हुआ था। बाद में फिन बैलर ने अपने डीमन गिमिक के साथ रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ा था।

फिन बैलर को इसके पहले कभी भी डीमन गिमिक में हार नहीं मिली थी और उन्हें सालों से ताकतवर दिखाया जा रहा था। इसी कारण कई लोगों को लग रहा था कि Extreme Rules में बैलर टाइटल जीत सकते हैं। हालांकि, रोमन रेंस को अंत में जीत मिली लेकिन यह गलत निर्णय रहा क्योंकि इससे बैलर को लेकर पूरी हाइप खत्म हो गई। साथ ही उनका डीमन गिमिक भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

3- ऐज

youtube-cover

ऐज और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 37 में मैच होने वाला था लेकिन बाद में डेनियल ब्रायन को इसमें जोड़ा गया था। Money in the Bank में आखिर ऐज और रोमन के बीच सिंगल्स मैच बुक किया गया। दोनों के बीच यह यूनिवर्सल टाइटल मैच बहुत ज्यादा बढ़िया साबित हुआ।

इस मैच में ऐज जीत के करीब आ गए थे और उन्हें यहां मैच जीतना चाहिए था। ऐज ने सालों पहले वर्ल्ड टाइटल जीता था और उनके पास लंबे अंतराल के बाद चैंपियन बनने का मौका था। उन्हें यहां असफलता मिली और ऐज ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया है कि वो एक साल के अंदर रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में अब लग रहा है कि उस समय ऐज को एक वर्ल्ड टाइटल रन देना अच्छा विकल्प रहता।

2- सैथ रॉलिंस

youtube-cover

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच Royal Rumble 2022 में मैच देखने को मिला था। यूनिवर्सल टाइटल मैच रेसलिंग के हिसाब से शानदार रहा है और यहां सैथ को चैंपियन बनाने का अच्छा मौका था। दरअसल, सैथ रॉलिंस लगभग 3 साल पहले वर्ल्ड चैंपियन बने थे और उन्हें टाइटल जीते बहुत समय हो गया था।

सैथ रॉलिंस को इसी कारण जरूर टाइटल जीतना चाहिए था। वो पहले भी रोमन को चैंपियनशिप के लिए हरा चुके थे और वो यह चीज़ दोहरा सकते थे। साथ ही उस समय कयास लगाए जा रहे थे कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच चैंपियन vs चैंपियन मैच नहीं होगा। इसी कारण कई लोग सैथ को चैंपियन बनते हुए देखना चाहते थे। अब यह प्रतीत होता है कि रोमन का टाइटल रिटेन करना जरूर गलत निर्णय था।

1- जॉन सीना

youtube-cover

जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच SummerSlam 2021 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। दोनों ही सुपरस्टार्स का यह मुकाबला बहुत बढ़िया साबित हुआ। जॉन सीना को यहां चैंपियन बनना चाहिए था क्योंकि WWE के पास यहां इतिहास रचने का बहुत अच्छा मौका था।

रोमन रेंस अगर SummerSlam में चैंपियनशिप हार जाते तो जॉन सीना WWE के पहले ऐसे सुपरस्टार बनते जो 17 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। हालांकि, रोमन ने टाइटल रिटेन किया और इसके बाद से सीना ने कोई मैच नहीं लड़ा है। इसी कारण रोमन का वहां चैंपियनशिप को रिटेन करना थोड़ा गलत निर्णय था। सीना के चैंपियन बनने के कुछ महीनों बाद अगर रोमन फिर टाइटल पर कब्जा कर लेते तो फैंस निराश नहीं होते।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links