WWE WrestleMania 38 इवेंट काफी ज्यादा खास रहने वाला है। WWE ने इस शो के लिए कई शानदार मैचों का ऐलान किया है। देखकर लग रहा है कि यह इवेंट रोचक रहेगा। रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में कई बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं और इसी वजह से शो धमाकेदार रह सकता है। हर साल इस बड़े इवेंट के बाद कुछ NXT सुपरस्टार्स का मेन रोस्टर पर डेब्यू देखने को मिलता है।पिछले कुछ सालों में कई सारे मेन रोस्टर सुपरस्टार्स ने NXT में कदम रखा है और वो काफी ज्यादा सफल रहे हैं। WrestleMania 38 के बाद कुछ सुपरस्टार्स को NXT में भेजने का निर्णय लिया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WrestleMania 38 इवेंट के बाद NXT में भेजा जाना चाहिए।4- WWE सुपरस्टार टी-बार View this post on Instagram Instagram Postटी-बार को मेन रोस्टर पर आने के बाद लगातार संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने रेट्रीब्यूशन के सदस्य के रूप में डेब्यू किया था। लग रहा था कि इस फैक्शन को काफी सफलता मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बाद में वो अलग हो गए और मेस के साथ उन्होंने टीम में काम किया। हालांकि, उन्हें भी अलग कर दिया गया था। टी-बार के पास सिंगल्स स्टार के रूप में सफलता हासिल करने का टैलेंट है लेकिन WWE उन्हें पुश नहीं कर रहा है।टी-बार पहले NXT में डॉमिनिक डाइजाकोविच के नाम से नजर आते थे। उन्होंने अपने जबरदस्त गिमिक और लड़ने के तरीके से प्रभावित किया था। इसी कारण उन्हें एक बार फिर NXT में जाना चाहिए। उन्हें अपने करियर की शुरुआत फिर से करनी चाहिए। वो एक बार फिर डॉमिनिक नाम से NXT में कदम रख सकते हैं और नए कैरेक्टर के साथ बड़ा नाम बना सकते हैं। वो इस समय मेन रोस्टर पर कुछ नहीं कर रहे हैं और इसी कारण WrestleMania 38 के बाद उन्हें NXT में भेजा जाना चाहिए।