4 WWE Superstars जिन्होंने अपने बच्चों के साथ शानदार फोटो शेयर की है

WWE दिग्गज ऐज अपने परिवार के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं
WWE दिग्गज ऐज अपने परिवार के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं

WWE: कई मौजूदा WWE सुपरस्टार्स अब पिता बन गए हैं। क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी पत्नी स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) भी पैरेंट्स हैं। ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन की तीन बेटियां हैं। ट्रिपल एच कई बार हॉल ऑफ फेम सेरेमनी के दौरान अपनी बेटियों के साथ नजर भी आ चुके हैं। इसके अलावा वो कई अन्य जगहों पर अपने परिवार के साथ देखे गए हैं।

सोशल मीडिया के आने के बाद से कई WWE स्टार्स लगातार अपने परिवार की फोटो को शेयर करते रहते हैं। कुछ WWE सुपरस्टार्स के कई बच्चे हैं, तो कुछ रेसलर्स हाल ही में पिता बने हैं। इसलिए आइए जानते हैं 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने अपने बच्चों के साथ फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

4- जॉनी गार्गानो

WWE में डेब्यू करने से पहले से जॉनी गार्गानो ने इंडिपेंडेंट सर्किट में अपनी जगह बनाई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात कैंडिस लेरे से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। कई साल डेट करने के बाद दोनों ने जनवरी 2016 सगाई कर ली। इसके आठ महीने बाद ही दोनों ने शादी भी कर ली थी।

शादी के चार साल बाद अगस्त 2021 में पूर्व NXT चैंपियन और उनकी पत्नी ने इस बात की घोषणा की थी कि वो जल्द ही अपने घर में एक बेबी बॉय का स्वागत करने वाले हैं। इसके बाद कैंडिस लेरे ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे ने उसका नाम क्विल गार्गानो रखा है। जॉनी गार्गानो कई बार अपने बच्चे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

3- WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज

2011 में बेथ फीनिक्स को डेट करने से पहले ऐज कई रिलेशनशिप में रह चुके थे। इसके अलावा वो दो बार शादी भी कर चुके थे। बेथ को दो साल डेट करने के बाद उन्होंने अपनी पहली बेबी गर्ल का स्वागत किया था। ऐज ने उनका नाम लिरिक रोज रखा है।

2016 ने ऐज और बेथ फीनिक्स एक बार फिर से मां-पिता बन गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का वेलकम किया था। उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का नाम रूबी एवर रखा है। रूबी के जन्म के बाद ही ऐज और बेथ फीनिक्स ने शादी करने का फैसला किया था। ऐज अपनी बेटियों के साथ फोटो डालते रहते हैं।

2- बॉबी लैश्ले

अपने बच्चों के साथ बॉबी लैश्ले
अपने बच्चों के साथ बॉबी लैश्ले

WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले अपनी पावर और इन-रिंग वर्क के लिए जाने जाते हैं लेकिन रिंग के बाहर बॉबी लैश्ले अपनी लाइफ को काफी ज्यादा प्राइवेट रखते हैं। 2005 में बॉबी लैश्ले पहली बार WWE से जुड़े थे। इस साल ही वो पहली बार पिता बने थे। उनकी बेटी का नाम क्यारा है। हालांकि, पूर्व WWE चैंपियन ने कभी भी अपनी पहली बेटी की मां के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया है।

बाद में बॉबी लैश्ले ने क्रिस्टल मार्शल को डेट करना शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। उन्होंने इसका नाम माइल्स रखा था। इसके बाद 2010 में इस कपल ने एक और बार बच्चे का वेलकम किया था। इस दौरान क्रिस्टल मार्शल ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था, जिसका नाम नेओमी है। इसके बाद यह कपल अलग हो गया था।

1- एरिक

WWE में साथ काम करते हुए एरिक ने साराह लोगन को डेट करना शुरू कर दिया था। कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने 21 दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। हालांकि, शादी के दो साल बाद WWE ने लोगन को रिलीज कर दिया था।

WWE से रिलीज होने के बाद ही साराह ने इस बात का ऐलान किया था कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। फरवरी 2021 में एरिक और लोगन ने अपने पहले बेटे रेमंड कैश का स्वागत किया था। एरिक लगातार सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो शेयर करते रहते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now