WWE में फिनिशर्स का काफी ज्यादा महत्व है। फिनिशर्स के साथ ही सुपरस्टार्स अपने मुकाबलों का अंत करते हैं। WWE के अंदर हर एक सुपरस्टार का एक मुख्य मूव है जिसे वो मुकाबला खत्म करने के लिए उपयोग करते हैं। WWE इतिहास में कई सुपरस्टार्स के फिनिशर्स को हमेशा ही अपने फिनिशर के लिए याद रखा जाएगा।Just when you think you have @JohnCena right where you want him...AA!#RAW #WWEChamber pic.twitter.com/BWJN313Cd4— WWE Universe (@WWEUniverse) February 13, 2018ये भी पढ़ें;- ब्रॉक लैसनर के बारे में 5 बड़ी बातें जो WWE के मालिक विंस मैकमैहन फैंस को नहीं बताना चाहेंगेWWE में मौजूदा समय में कई सारे सुपरस्टार्स अलग-अलग और अनोखे मूव्स का उपयोग करते हैं। कुछ मूव्स काफी ज्यादा रोचक और जबरदस्त रहते हैं लेकिन कई ऐसे सुपरस्टार्स है जिनके फिनिशर उतने खास नहीं है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है जिन्हें अपने फिनिशर में बदलाव कर लेना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें अपना फिनिशर बदल लेना चाहिए।4- WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस"Wherever Lilly goes... trouble seems to follow. Lilly just told me a certain someone may have caught her beady little eyes. I can't tell you who yet though. That's our dirty little secret."@AlexaBliss_WWE#WWERaw pic.twitter.com/OW9JcV7SqL— WWE (@WWE) May 4, 2021एलेक्सा ब्लिस ने पिछले कुछ समय में अपने कैरेक्टर के बाद बड़ा बदलाव किया हुआ है। वो अब एक खतरनाक कैरेक्टर में आ चुकी हैं। एलेक्सा ब्लिस इस गिमिक में आने से पहले डीडीटी को अपने फिनिशर के रूप में उपयोग करती थीं। इसके बावजूद ब्रे वायट के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने सिस्टर एबीगेल को कुछ समय तक उपयोग किया। इसके बावजूद दोनों ही फिनिशर उतने खास नहीं है।ये भी पढ़ें:- 4 साल पहले भारतीय सुपरस्टार ने रचा था बड़ा इतिहास, सभी को चौंकाते हुए पहली बार जीती थी WWE चैंपियनशिपएलेक्सा ब्लिस अपने कैरेक्टर पर काफी ध्यान दे रही हैं। ऐसे में उन्हें जरूर ही अपने फिनिशर में भी बदलाव करना चाहिए। उन्हें अपने डरावने कैरेक्टर की तरह ही अपना एक खतरनाक फिनिशर लेकर आना चाहिए। इससे उनका गिमिक बेहतर बनेगा और उनके मुकाबलों में फैंस की रूचि बढ़ जाएगी। इस समय WWE में एलेक्सा को नए फिनिशर की सबसे ज्यादा जरूरत है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।