जैसे-जैसे WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 पास आ रहा है, वैसे-वैसे रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) में चल रहीं स्टोरीलाइंस दिलचस्प बनती जा रही हैं। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी कई स्टोरीलाइंस ने दिलचस्प मोड़ लिया, वहीं SummerSlam के मैच कार्ड में भी SmackDown के कई सुपरस्टार्स को जगह मिली है।#TheBloodline stands tall on #SmackDown. @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle Full results 👉 https://t.co/emgOTCs9Sq pic.twitter.com/LmxlwPJa0z— WWE (@WWE) August 7, 2021SummerSlam 2021 के कार्ड में अभी तक SmackDown से 4 मुकाबलों को जगह मिल चुकी है और अभी भी ब्लू ब्रांड से कार्ड में 1-2 मैचों को जगह मिल सकती है। इस हफ्ते शो में रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और ऐज (Edge) जैसे बड़े सुपरस्टार्स दिखाई दिए, लेकिन कुछ ऐसे बड़े नाम भी रहे जो इस बात SmackDown में नजर नहीं आए।उनके ना आने का स्टोरीलाइंस पर बड़ा असर पड़ सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिनकी कमी इस हफ्ते SmackDown को सबसे ज्यादा खली है।WWE सुपरस्टार सिजेरोIt's SWING TIME in Minnesota! #SmackDown @WWECesaro @HEELZiggler pic.twitter.com/hd161THUaw— WWE (@WWE) July 31, 2021साल 2021 में सिजेरो SmackDown के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक के रूप में उभर कर सामने आए। वो मेन इवेंट सुपरस्टार बनने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन रोमन रेंस के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप स्टोरीलाइन से दूर होने के बाद वो संघर्ष करते दिखाई दिए हैं।कुछ समय पहले सैथ रॉलिंस उनके सबसे बड़े दुश्मन बने हुए थे, लेकिन अब रॉलिंस का ध्यान ऐज के खिलाफ फ्यूड पर है। स्विस सुपरस्टार ने अपना आखिरी मैच पिछले SmackDown एपिसोड में लड़ा था, जिसमें उन्होंने बिग ई और शिंस्के नाकामुरा के साथ टीम बनाकर अपोलो क्रूज़ और द डर्टी डॉग्स की टीम को हराया था।अब इस हफ्ते उनका शो में नजर ना आना संकेत दे रहा है कि WWE के पास उनके लिए कोई बड़े प्लान मौजूद नहीं हैं। इससे जाहिर तौर पर सिजेरो के मेन इवेंट सुपरस्टार के स्टेटस को भी काफी ठेस पहुंचेगी।