WWE: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने 2023 की शुरुआत एक अच्छे अंदाज में की है। Raw के एपिसोड में कई अहम स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। साथ ही कुछ बढ़िया सिंगल्स, टैग टीम और चैंपियनशिप मैच देखने को मिल गए। इस शो को सभी स्टार्स ने मिलकर शानदार बनाया है।Raw के एपिसोड में कुछ सुपरस्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया है और कहा जा सकता है कि उन्होंने 2023 की एक शानदार शुरुआत कर दी है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स को लेकर बात करने वाले हैं जिन्होंने Raw में शानदार प्रदर्शन द्वारा साल 2023 की जबरदस्त तरीके से शुरुआत कर दी है।4- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने Raw के एपिसोड में इलायस के खिलाफ म्यूजिक सिटी स्ट्रीट फाइट मैच लड़ा था। यह मुकाबला बहुत ही शानदार साबित हुआ। दोनों सुपरस्टार्स से अच्छे मैच की उम्मीद थी और उन्होंने प्रभावित किया। सोलो सिकोआ एक हील सुपरस्टार हैं और इसके बावजूद उन्होंने चीटिंग नहीं की।दूसरी ओर इलायस को इंटरफेरेंस का फायदा मिला लेकिन फिर भी वो जीत दर्ज नहीं कर पाए। सोलो सिकोआ ने इलायस के टॉप रोप मूव को जबरदस्त तरीके से काउंटर करते हुए समोअन स्पाइक मूव लगाया और फिर पिआनो पर स्पिनिंग सोलो मूव देकर पिनफॉल की मदद से जीत प्राप्त की। उनके लिए 2023 की शुरुआत शानदार रही।3- सैमी ज़ेन View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन के लिए Raw का एपिसोड रोचक रहा। वो टैग टीम मैच का हिस्सा बने थे। दरअसल, उन्होंने द उसोज़ के साथ टीम बनाकर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और केविन ओवेंस का सामना किया था। इस मुकाबले में सैमी ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने मैच के अंत में टीम को अहम जीत दिलाई।उन्होंने मोंटेज़ फोर्ड पर हैलुवा किक लगाई वहीं रिंगसाइड पर सोलो और उसोज़ ने अन्य रेसलर्स को धराशाई कर दिया था। सैमी ने फोर्ड को पिन किया और बड़ी जीत ब्लडलाइन को दिलाई। 2022 के अंत में सैमी को बड़ी हार मिली थी। हालांकि, साल 2023 की शुरुआत उन्होंने बढ़िया तरह से की।2- एलेक्सा ब्लिस View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस ने Raw में बवाल मचा दिया। उनके कैरेक्टर चेंज की स्टोरीलाइन को एक कदम आगे बढ़ाया गया। उन्होंने Raw में बियांका ब्लेयर के खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप मैच लड़ा। इस मैच में उनका प्रदर्शन काफी तगड़ा साबित हुआ। अंत में उन्हें फैंस के बीच मास्क में दो लोग दिखे।एलेक्सा ब्लिस का ध्यान इसी कारण से भटक गया था। बाद में बड़ी स्क्रीन पर ब्रे वायट का लोगो नज़र आया। इसके बाद ब्लिस का अलग ही रूप देखने को मिला। उन्होंने रेफरी पर अटैक किया और फिर बियांका ब्लेयर को निशाना बनाया। ब्लेयर को बाद में उन्होंने स्टील स्टेप्स पर DDT दिया।1- ऑस्टिन थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postऑस्टिन थ्योरी के लिए 2023 की शुरुआत शानदार रही। उन्होंने साल के पहले Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस का सामना किया। उनपर यहां अपने यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को डिफेंड करने का दबाव था। थ्योरी ने इस मुकाबले द्वारा फैंस का दिल जीत लिया और उन्होंने सैथ रॉलिंस को हरा दिया।मैच में बहुत बवाल मचा और रेफरी भी घायल हो गए। खैर, ऑस्टिन ने अंत में लो-ब्लो लगाकर सैथ को धराशाई किया और फिर अपना फिनिशर देकर पिन किया। इसी के साथ वो अपने यूएस टाइटल को रिटेन करने में सफल रहे। थ्योरी ने WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक सैथ रॉलिंस को मात दे दी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।