WWE: WWE की पहली प्राथमिकता फैंस का मनोरंजन करने की होती है, इसी वजह से इसे एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड कहा जाता है। अक्सर एक्टिंग की दुनिया के सुपरस्टार्स भी प्रो रेसलिंग इवेंट्स में अपीयरेंस देते रहे हैं। आपको बता दें कि विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के प्रमोशन का प्रसारण 180 से भी ज्यादा देशों में होता है, इसलिए यहां दुनिया के अलग-अलग क्षेत्र से संबंध रखने वाले सेलिब्रिटी नजर आते रहते हैं।उसी तरह कंपनी भारत में भी कई बार बड़े इवेंट्स का आयोजन करवा चुकी है और इस देश में WWE के लाखों फैंस मौजूद हैं, जिनमें कुछ बॉलीवुड सुपरस्टार्स भी शामिल हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे जिनकी बॉलीवुड एक्टर्स के साथ टीम सबको पसंद आएगी।#)WWE दिग्गज द रॉक और वरुण धवन View this post on Instagram Instagram PostWWE यूनिवर्स, द रॉक से अच्छी तरह वाकिफ हैं जो कई बार वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और आज हॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। ये बात आपको चौंका सकती है कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, द पीपल्स चैंपियन के बहुत बड़े फैन हैं।यहां तक कि धवन ने कुछ साल पहले एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें वो द रॉक की नकल करते हुए नजर आ रहे थे। धवन खुद को द रॉक का सबसे बड़ा फैन कहते हैं, इसलिए इस बात में कोई संदेह नहीं कि वो अपने पसंदीदा प्रो रेसलिंग सुपरस्टार के साथ टीम बनाकर बहुत खुश होंगे। वहीं दोनों सफल अभिनेता भी हैं, इसलिए प्रोमोज़ और सैगमेंट्स में उनके फेस एक्सप्रेशंस भी उनकी स्टोरीलाइन को दिलचस्प बना रहे होंगे।#)टाइगर श्रॉफ और फिन बैलरटाइगर श्रॉफ और फिन बैलरटाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में आई फिल्म, हीरोपंती से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखकर उन्हें काफी फेम मिला, लेकिन वो उससे पहले भी मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में अपना फैनबेस तैयार कर चुके थे। वो अभी भी अपनी मार्शल आर्ट्स स्किल्स से लोगों को चौंकाते रहते हैं।उनके अंदर काफी फुर्ती है, इसलिए उनके टैग टीम पार्टनर के तौर पर फिन बैलर बहुत अच्छा विकल्प नजर आते हैं। बैलर के पास जबरदस्त इन-रिंग स्किल्स हैं और उनकी हाई-फ्लाइंग स्किल्स और टाइगर श्रॉफ की मार्शल आर्ट्स स्किल्स का मिश्रण उन्हें बेहद खतरनाक टीम के रूप में प्रदर्शित कर रहा होगा।#)जॉन अब्राहम और शेमस92Tube@92_tubeJohn Abraham amp WWE Star Sheamus PROMOTE Force 2 92tube.com/v-x54kjnl2John Abraham amp WWE Star Sheamus PROMOTE Force 2 92tube.com/v-x54kjnl https://t.co/2ZyfGf7Ka7साल 2016 में शेमस और सिजेरो, भारत के दौरे पर आए थे और उस समय द केल्टिक वॉरियर की जॉन अब्राहम के साथ एक वीडियो खूब वायरल हुई थी। आपको याद दिला दें कि 2016 में जॉन की फोर्स-2 फिल्म रिलीज़ होने वाली थी और एक प्रमोशन इवेंट में अब्राहम के साथ शेमस भी दिखाई दिए।जॉन खुद एक बॉडीबिल्डर हैं और उनकी फ़िजिक के भारत में लाखों दीवाने हैं। उस समय WWE 2k17 वीडियो गेम के प्रमोशन इवेंट में शेमस और जॉन साथ नजर आए थे। दोनों की मसल्स बहुत तगड़ी हैं और वो अपनी ताकत के दम पर किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं।#)अक्षय कुमार और द अंडरटेकरFilmyLife@itsFilmyLife#TheUndertaker's comment on #AkshayKumar's insta post Undertaker challenge Akshay Kumar for real fight 2614#TheUndertaker's comment on #AkshayKumar's insta post 🔥Undertaker challenge Akshay Kumar for real fight 😄 https://t.co/swPg2t39mZद अंडरटेकर ने साल 1990 में WWE को जॉइन किया और 30 साल तक अपनी लैगेसी को आगे बढ़ाने के बाद आखिरकार 2020 में अपने रेसलिंग करियर को अलविदा कहने का निर्णय लिया। वहीं अक्षय कुमार का बॉलीवुड करियर भी लगभग उसी समय शुरू हुआ था जब अंडरटेकर ने WWE में कदम रखा था।दोनों सेलिब्रिटीज़ को अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनुभव है। आपको याद दिला दें कि अक्षय की "खिलाड़ियों का खिलाड़ी" नामक फिल्म में द अंडरटेकर का रोल भी रहा था, जिसे ब्रायन ली ने निभाया था। उस दृष्टि से उनकी टैग टीम को जबरदस्त तरीके से हाइप किया जा सकेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।