WWE: समरस्लैम (SummerSlam) 2022 को लेकर WWE किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। इसी वजह से WWE कई सुपरस्टार्स को अलग-अलग स्टोरीलाइन में बुक कर रहा है। WWE ने अपने फ्यूचर को लेकर प्लानिंग भी साफ कर दी है।कुछ सुपरस्टार्स को पराजित करना अभी तक WWE में काफी ज्यादा मुश्किल रहा है। इसी वजह से साफ है कि कई स्टार आगे भी काफी समय तक अनडिफिटेड रहने वाले हैं। इसलिए आइए जानते हैं 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो अभी अनडिफिटेड हैं या उन्हें अभी तक कोई उन्हें पिन नहीं कर पाया है।4- WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स ने WrestleMania 38 में WWE में वापसी की थी। उनका सामना सैथ रॉलिंस से हुआ था। इस मैच में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हरा दिया था। इस मैच के बाद से वो लगातार सैथ रॉलिंस पर जीत हासिल कर रहे हैं। उनका यह अनडिफिटेड रन Hell in a Cell में भी जारी रहा, जहां उन्होंने एक बार फिर से सैथ रॉलिंस को मात दी थी। WWE में वापसी करने के बाद से ही वो अनडिफिटेड है।बता दें कि कोडी रोड्स करीब 9 महीनों के लिए रिंग से दूर हो गए हैं। दरअसल, जिम सेंशन के दौरान उनकी पेक्टोरल मसल फट गई थी। इसी वजह से उनके कंधे में चोट लग गई थी। इस चोट के बाद भी वो Hell in a Cell इवेंट में नजर आए थे। फिलहाल फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि वो WrestleMania 39 तक वापस आ जाएंगे और अपनी अनडिफिटेड स्ट्रीक को जारी रखेंगे।3- वीर महान View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 38 के बाद Raw में वापसी करने के बाद से ही वीर महान एक अलग तरह के कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। वापसी के बाद से उन्हें कोई WWE स्टार हरा नहीं पाया है। वो अभी तक अनडिफिटेड है। वो काफी समय तक रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ स्टोरीलाइन में थे। इस दौरान उन्होंने हर मैच में जीत हासिल की थी। उनकी इन-रिंग पॉवर की वजह से फैंस भी उनपर नजर लगाए हुए हैं। वीर महान को द लायन के नाम से जाना जाता है और वो Raw में अभी तक कई स्टार्स को हरा चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE कब उन्हें बॉबी लैश्ले और ओमोस जैसे स्टार्स के खिलाफ बुक करता है। फिलहाल फैंस उनकी अगली स्टोरीलाइन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।2- गुंथर View this post on Instagram Instagram Postगुंथर इस समय इंटरकांटिनेंटल चैंपियन हैं। अप्रैल में SmackDown में डेब्यू करने के बाद से ही वो अनडिफिटेड हैं। इस दौरान वो ड्रू गुलक और रिकोशे के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। इसके अलावा वो अभी Raw के लाइव इवेंट का भी हिस्सा थे, इस दौरान उन्होंने आर-ट्रुथ को हराया था।गुंथर के लिए इस समय SummerSlam में कोई भी चैलेंजर नहीं है, लेकिन WWE उन्हें इस इवेंट में जरूर बुक करना चाहेगा। इसके अलावा गुंथर इससे पहले NXT में भी स्ट्रीक बना चुके हैं, जहां पर वो काफी समय तक अनडिफिटेड थे।10 अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को लगभग पिछले तीन सालों से किसी ने पिन नहीं किया है। आखिरी बार उन्हें 15 दिसंबर, 2019 को बैरन कॉर्बिन ने Tables, Ladders, and Chairs इवेंट में पिन किया था। इसके बाद कोई भी स्टार रोमन रेंस को पिन नहीं कर पाया है। हालांकि, रोमन रेंस को कई बार मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके अलग-अलग कारण हैं।रोमन रेंस ने हाल ही में WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के बाद वो लिमिटेड डेट्स पर ही नजर आएंगे। ऐसे में इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि कोई स्टार जल्दी उन्हें पिन कर पाए। SummerSlam में उनका सामना लैसनर से होना है। इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।