WWE में रेसलिंग स्किल्स का बड़ा किरदार है। अगर सुपरस्टार्स को मैच अच्छा और यादगार बनाना है तो उन्हें जबरदस्त मूव्स और रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन करना पड़ता है। WWE में सुपरस्टार्स उतने जोखिम नहीं उठाते हैं और सेफ तरीके से लड़ना पसंद करते हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके मूव देखने में खतरनाक लगते हैं लेकिन वो विरोधी के लिए सेफ रहते हैं।कुछ ऐसे भी मूव्स हैं जिन्हें संभालकर इस्तेमाल करना पड़ता है वरना चोटिल होने के चांस बढ़ जाते हैं। इस समय WWE में कई सारे सुपरस्टार्स हैं जो अपने मैचों में जोखिम उठाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो रिंग में खतरनाक मूव्स का उपयोग करते हैं।4- WWE दिग्गज शेन मैकमैहनRyan Droste@ryandroste51 year old Shane McMahon going coast to coast off the top rope, 20 years after doing the same at WrestleMania 17 #WrestleMania7:52 AM · Apr 11, 202114451 year old Shane McMahon going coast to coast off the top rope, 20 years after doing the same at WrestleMania 17 #WrestleMania https://t.co/wtSo8kEYgyशेन मैकमैहन फुल-टाइम रेसलिंग नहीं करते हैं। हालांकि, वो समय-समय पर WWE में मैच लड़ते हुए दिखाई देते हैं। शेन मैकमैहन को खतरनाक मूव्स का इस्तेमाल करने और जोखिम उठाने के लिए जाना जाता है। शेन मैकमैहन के कई सारे मूव्स खतरनाक रहते हैं। वो अपने फिनिशर के रूप में 'कोस्ट टू कोस्ट' मूव का उपयोग करते हैं।इस मूव में वो टॉप रोप से दूसरे कॉर्नर में मौजूद विरोधी पर पैरों से हमला करते हैं। शेन मैकमैहन का यह मूव काफी जोखिम भरा रहता है। उन्हें एक लंबी छलांग लगानी होती है और यह काम आसान नहीं है। इसके साथ ही कई बार उनका खुद पर नियंत्रण नहीं रहता है और इसी कारण मूव सही ढंग से नहीं लग पाता है।トゥアンヴ@anime_japan_god@CMPunk Still the elbow drop but the dangerous version of Shane McMahon 🤣😂.8:55 AM · Aug 2, 20204@CMPunk Still the elbow drop but the dangerous version of Shane McMahon 🤣😂. https://t.co/1VHfYI2RD4अगर सुपरस्टार पहले ही हट जाए तो शेन मैकमैहन अपने ही फिनिशर से चोटिल हो सकते हैं। इसी वजह से मैकमैहन का यह मूव खतरनाक माना जाता है। शेन मैकमैहन ऊँची जगहों से एल्बो ड्रॉप देने के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार वो Hell in a Cell मैचों में सैल के ऊपर से कूद चुके हैं और इसी वजह से वो चोटिल होते-होते बचे हैं। शेन मैकमैहन सही मायने में जोखिम उठाने के लिए फेमस हैं।