2018 की शुरुआत विमेंस रॉयल रंबल मैच को जीतने और अपने WWE करियर में सबसे खराब चरणों से गुजरने के बाद, असुका ने 2018 के अंत में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर को ट्रिपल थ्रेट टेबल्स लैडर्स और चेयर्स मैच में हराया।
यह असुका की मेन रोस्टर पर पहली चैंपियनशिप है, उन्होंने पहले भी कई मौकों पर इस टाइटल के लिए शार्लेट फ्लेयर और कार्मेला को चैलेंज किया था, लेकिन वह असफल रहीं। रैसलमेनिया 34 में उन्हें शार्लेट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिन्होंने उनकी अनडेफिटेड स्ट्रीक को समाप्त कर दिया। TLC में असुका की जीत यह स्पष्ट संकेत देता है कि कंपनी के पास रैसलमेनिया 35 में उनके लिए बड़ी योजना है।
रैसलमेनिया में रोंडा राउजी के साथ बैकी लिंच या शार्लेट मैच कर सकती हैं। लेकिन असुका के लिए कोई ऐसा खास प्रतिद्वंदी नहीं है। वह पहले से ही स्मैकडाउन रोस्टर की हर रैसलर का सामना कर चुकी हैं और यह देखते हुए कि ब्लू ब्रांड का विमेंस रोस्टर कैसा है, लिंच और शार्लेट को छोड़कर कोई भी सुपरस्टार असुका के लिए एक अच्छे विरोधियों की तरह नहीं लगता है। आज हम उन कुछ महिला रैसलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो असुका को रैसलमेनिया में चैलेंज कर सकती हैं।
#4 एम्बर मून
![Ember](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f6bb0-15468800834265-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f6bb0-15468800834265-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f6bb0-15468800834265-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f6bb0-15468800834265-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f6bb0-15468800834265-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f6bb0-15468800834265-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f6bb0-15468800834265-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f6bb0-15468800834265-800.jpg 1920w)
मेन रोस्टर में सबसे ज्यादा अंडररेटेड सुपरस्टार्स में से एक पूर्व NXT विमेंस चैंपियन एम्बर मून रही हैं। रैसलमेनिया 34 के बाद मून ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया, जिसके बाद वे कुछ खास नहीं कर पाईं और वो रॉ में जॉबर बन गईं।
असुका और एम्बर ने NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए NXT में मैचों की एक सीरीज बना दी थी। एम्बर मून को अपने मौकों का बेसब्री से इंतजार है और वह रैसलमेनिया 35 में असुका के लिए सबसे अच्छी प्रतिद्वंदी रहेंगी। अगर वो इस साल का रॉयल रंबल जीतती है तो वे असुका को चैलेंज कर सकती हैं।
Get WWE News in Hindi Here
#3 बेली
![Bayley](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/08f94-15468809054561-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/08f94-15468809054561-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/08f94-15468809054561-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/08f94-15468809054561-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/08f94-15468809054561-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/08f94-15468809054561-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/08f94-15468809054561-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/08f94-15468809054561-800.jpg 1920w)
2018 बेली के लिए अच्छा साल नहीं रहा। पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन का पूरे साल सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया है। बेली अनोखी रैसलर्स हैं। बेली ने पिछले डेढ़ साल में कुछ भी खास नहीं किया हैं और 2018 की शुरुआत में साशा बैंक्स के साथ उनकी दुश्मनी भी जल्दी खत्म हो गई और दोनों ने एक टैग टीम बनाई।
बेली का NXT कॉल-अप मेन रोस्टर में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया। बेली NXT में सबसे लोकप्रिय फीमेल स्टार्स में से एक थीं, लेकिन उनकी लोकप्रियता तब से गंभीर रूप ले चुकी है जब से उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया।
बेली और असुका की NXT में बहुत अच्छी स्टोरीलाइन चली थी। असुका ने NXT टेकओवर: डैलस में NXT विमेंस चैम्पियनशिप जीतने के लिए बेली को हराया था। लेकिन, पिछले तीन वर्षों में बहुत कुछ बदल गया है।
असुका पहले की तरह नहीं है और जबकि बेली पिछले कुछ महीनों से अपने करियर के टॉप पर नहीं हैं, असुका को चुनौती देने के लिए बेली को ब्लू ब्रांड पर कदम रखना होगा। अगर किसी भी तरह हमें इन दोनों रैसलर्स के बीच में ये मैच देखने को मिल जाता हैं तो रैसलमेनिया में हम सबको मजा आ जाएगा।
#2 निकी क्रॉस
![Nikki](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b2d26-15468817675859-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b2d26-15468817675859-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b2d26-15468817675859-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b2d26-15468817675859-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b2d26-15468817675859-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b2d26-15468817675859-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b2d26-15468817675859-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b2d26-15468817675859-800.jpg 1920w)
निकी क्रॉस कुछ समय के लिए NXT में सबसे रोमांचक सुपरस्टार्स में से एक रही हैं और एलिस्टर ब्लैक-जॉनी गार्गानो की स्टोरीलाइन में उनका भी एक बड़ा रोल था।
लेकिन येलो ब्रांड में सबसे अच्छी रैसलिंग स्किल्स होने के बावजूद, क्रॉस ने कभी भी NXT महिला चैम्पियनशिप नहीं जीती। उन्होंने कई बड़े मैचों में भाग लिया हैं, जहाँ पर निकी अपना पूरा 100 प्रतिशत देने में सफल रही हैं।
क्रॉस बहुत जल्द मेन रोस्टर में डेब्यू करने जा रही हैं और क्रॉस हमें विमेंस रॉयल रंबल में प्रवेश करते भी दिखाई दे सकती हैं। WWE ने रैसलमेनिया 35 में असुका के लिए अभी तक कोई भी प्रतिद्वंद्वी नहीं ढूंढा हैं।
NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए उनका और असुका का लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच NXT इतिहास के सबसे अच्छे मैचों में से एक है। अगर वो रॉयल रंबल के बाद सीधा असुका को चैलेंज करती हैं तो ये मैच हमें रैसलमेनिया में देखने को मिल सकता हैं।
#1 साशा बैंक्स
![Sasha](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3e8ea-15468826538401-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3e8ea-15468826538401-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3e8ea-15468826538401-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3e8ea-15468826538401-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3e8ea-15468826538401-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3e8ea-15468826538401-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3e8ea-15468826538401-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3e8ea-15468826538401-800.jpg 1920w)
'द बॉस' साशा बैंक्स को 2018 में बहुत ही ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्हें टीवी और पे-पर-व्यूज में बहुत कम इस्तेमाल किया गया है और बेली के साथ उन्होंने अपने करियर को नए तरीके से शुरू किया है।
2018 के विमेंस रॉयल रंबल मैच में सबसे लंबे समय तक मैच में बने रहने वाली महिला थीं। पहली बार महिला एलिमिनेशन चैंबर मैच के अंतिम दो में पहुंचीं। लेकिन, इस साल उनके लिए केवल दो ही उल्लेखनीय चीजें थीं।
कुछ साल पहले साशा बैंक्स कंपनी की टॉप स्टार थीं, लेकिन समय के साथ सब कुछ बदल गया है। बेली और साशा ने विमेंस टीम टैग चैंपियंस के रूप में काफी अच्छी लगेंगी। बैंक्स को निश्चित रूप से ब्लू ब्रांड में स्विच करना चाहिए।
फिलहाल साशा अभी रॉयल रंबल में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए रोंडा राउज़ी के साथ स्टोरीलाइन में हैं और साथ ही असुका किसी स्टोरीलाइन में नहीं हैं, अगर वे रॉयल रंबल जीतकर असुका को चैलेंज करती हैं तो इस मैच में जरूर बहुत मजा आ जाएगा।