4 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर एक गलती के कारण खत्म हो गया

Vince

विंस मैकमैहन रैसलिंग जगत के सबसे बड़े बिजनेसमैन हैं। पिछले कुछ दशकों में विंस ने अपनी कंपनी को फैंस की पसंदीदा बनाने के लिए कई सारे बदलाव किए। विंस मैकमैहन को अपनी कंपनी को टॉप पर लाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।

एक समय, WCW विंस की कंपनी को रेटिंग्स के मामले में टक्कर दे रहा था लेकिन विंस ने धीरज रखा और एक दिन उस कंपनी को ही खरीद लिया। कुछ समय पहले विंस मैकमैहन ने अपने एक राइटर को एक गलती की वजह से निकाल दिया।

दरअसल, हॉल ऑफ फेम 2019 के दौरान ब्रेट हार्ट को एक छोटा सा भाषण देना था। WWE के एक राइटर ने उनका यह भाषण लिखा था। उस राइटर ने उस स्क्रिप्ट में विंस का नाम भी जोड़ दिया था। विंस को यह बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और उन्होंने उसे WWE से निकाल दिया।

इससे पहले भी WWE के कई सारे सुपरस्टार्स ने अपने रैसलिंग करियर के दौरान कुछ ऐसी गलतियां की जो विंस को पसंद नहीं आयी। जिसके बाद उन रैसलर्स का करियर समाप्त हो गया। हम बात करने वाले हैं 4 रैसलर्स की जिन्होंने खुद की गलतियों की वजह से अपना करियर खत्म कर दिया

4. जब योकोजूना ने वजन कम करने से इनकार किया

WWE

योकोजूना ने 90 के दशक में WWE में बतौर हील डेब्यू किया। योकोजूना ने लगातार 2 सालों तक रैसलमेनिया मेन इवेंट किया। लेकिन उन्हें उन दोनों मैच में हार मिली। उन्होंने उस समय हल्क होगन और ब्रेट हार्ट के साथ मेन इवेंट किए थे।

WWE मैनेंजमेंट हमेशा उन्हें अपना वजन कम करने के लिए कहता था क्योंकि वह 1996 के दौरान 600 पाउंड्स के हो गए थे। उन्होंने WWE की बात नहीं मानी जिसकी वजह से उन्हें सन 2000 में कंपनी से निकाल दिया गया। उस समय उनका वजन लगभग 750 पाउंड्स का हो गया था जो उस ही साल उनकी मौत का कारण बना।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

3. पॉल लंदन की हंसी

Paul

पॉल लंदन ने बहुत लंबे समय तक स्मैकडाउन में काम किया। उन्होंने वहां बिली किडमैन के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती। वह WWE में और भी ज्यादा अच्छा काम कर सकते थे लेकिन उनकी एक गलती उनके रैसलिंग करियर पर भारी पड़ गयी।

11 जून 2007 को रॉ के एपिसोड के दौरान जब विंस मैकमैहन एरीना छोड़कर अपनी लिमो की ओर जा रहे थे, तब पूरा लॉकर रूम शान्ति से विंस को जाते हुए देख रहा था। उस सैगमेंट में विंस की लिमो फुट गयी थी।

जब विंस अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे तब सारे रैसलर्स के चेहरे पर मायूसी दिख रही थी, वहीं पॉल लंदन हंस रहे थे। पूरे सैगमेंट के दौरान यह चीज़ बहुत अजीब थी।

WWE मैनेजमेंट को उनकी यह हरकत पसंद नहीं आयी क्योंकि इस सैगमेंट में विंस का एक्सीडेंट दिखाया जा रहा था लेकिन पॉल लंदन के चेहरे पर हंसी थी। कुछ समय बाद लंदन को मिड-कार्ड में डाल दिया गया और फिर एक समय बाद WWE से निकल दिया। उनकी इस छोटी से गलती की वजह से उनका अच्छा करियर समाप्त हो गया।

2. जब नैलज़ ने विंस मैकमैहन पर अटैक किया

Nailz

नैलज़ WWE के बहुत बड़े रैसलर थे, वह उस समय काफी अच्छी रैसलिंग कर रहे थे। उन्होंने एक बार कंपनी के चेयरमैन पर अटैक किया। इस बात का खुलासा ब्रेट हार्ट ने किया उन्होंने बताया कि नैलज़ और विंस मैकमैहन के बीच में थोड़ी अन-बन हो गयी थी।

इसका सबसे बड़ा कारण पैसा था। उनकी बातचीत लड़ाई में बदल गईं। नैलज़ ने विंस पर अटैक किया और उनका गला दबाने की कोशिश की।

यह नैलज़ कि बहुत बड़ी गलती साबित हुई। उनके मन में विंस के लिए कोई नफरत नहीं थी। लेकिन आखिरकार उन्हें कोर्ट का सामना करना पड़ा। उन्होंने कोर्ट में विंस के बारे में कई सारी बातें रखी।

नैलज़ और विंस मैकमैहन के बीच हुए इस हादसे के बाद से वह फिर कभी WWE में नहीं दिखे। नैलज़ की यह गलती उनके पूरे रैसलिंग करियर पर भारी पड़ गयी।

1. द अल्टीमेट वॉरियर और WWE के बीच पैसों के लिए विवाद

Wwe

WWE ने 2005 में एक DVD जारी की थी जिसका नाम 'द सेल्फ डिस्ट्रक्शन ऑफ द अल्टीमेट वॉरियर' था। इस DVD में विंस मैकमैहन सहित कई सारे रैसलर्स नजर आए थे। यह WWE की सबसे विवादित डॉक्यूमेंट्री थी। उस DVD से फैंस को विंस और द अल्टीमेट वॉरियर के बीच विवाद के बारे में पता चला।

DVD के अनुसार, द अल्टीमेट वॉरियर ने समरस्लैम में मैच लड़ने के पहले विंस से 550,000 डॉलर्स की मांग की थी। अगर विंस उन्हें पैसे नहीं देते तो वह समरस्लैम में नहीं आते।

विंस ने पैसे देने के लिए हां तो कर दी लेकिन मैच के बाद उन्होंने द अल्टीमेट वॉरियर को कंपनी से फायर कर दिया। 1996 में वापसी करने के बाद भी WWE और उनकी बात नहीं बनी और उन्होंने हमेशा के लिए WWE को अलविदा कह दिया।

इस DVD को फैंस ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। द अल्टीमेट वॉरियर और विंस एक बार फिर से हॉल ऑफ फेम के लिए वापस आये। उनके पैसों की मांग की वजह से उनका WWE करियर समाप्त हो गया।