4 WWE Superstars जिन्होंने अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी की

wwe superstars married young girls
WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने बहुत कम उम्र की लड़की से शादी की

WWE: WWE सुपरस्टार्स भी आम लोग होते हैं, लेकिन फर्क इतना है कि बस वो अधिक लोकप्रिय होते हैं, इसी कारण उन्हें सेलिब्रिटी का दर्जा दे दिया जाता है। सेलिब्रिटीज़ के लिए नए-नए रिलेशन में आना कोई नई बात नहीं और वो समय-समय पर अलग-अलग रिलेशन में नजर आए हैं और उनमें से कुछ ने शादी भी की।

आमतौर पर लोग अपनी हमउम्र साथी की तलाश करते हैं, लेकिन कई WWE सुपरस्टार्स ने खुद से उम्र में बहुत छोटी महिला से शादी कर सबको चौंका दिया था। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने अपनी बेटी की उम्र से शादी रचाई।

#)WWE दिग्गज ब्रेट हार्ट

ब्रेट हार्ट प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के इतिहास के सबसे महान इन-रिंग परफॉर्मर्स में से एक रहे और अपने करियर में ढेरों ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उनके वैवाहिक जीवन की बात करें तो वो 3 शादियां कर चुके हैं। पिछली 2 शादियों के तलाक के रूप में खत्म होने के बाद उन्होंने 2010 में स्टैफनी वॉशिंग्टन नाम की महिला से शादी की थी।

आपको बता दें कि हार्ट की उम्र 65 साल को पार कर चुकी है, लेकिन स्टैफनी ने अभी 40 की उम्र को भी नहीं छुआ है। दोनों की उम्र में 26 साल का बहुत बड़ा अंतर है, लेकिन उनकी शादी को अब 12 सालों से ज्यादा समय हो चुका है और आज भी साथ में खुश हैं।

#)रिक फ्लेयर

Jackie Beems, Ric Flair’s Ex-Wife: 5 Fast Facts You Need to Know ferretbuzz.com/jackie-beems-r… https://t.co/bIXgbmNAZB

रिक फ्लेयर भी इतिहास के सबसे महान प्रो रेसलर्स में गिने जाते हैं। 16 बार प्रो रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं, लेकिन अपनी उपलब्धियों के अलावा वो अपने रिलेशंस को लेकर भी सुर्खियों में बने रहे हैं। उनकी आज तक 5 शादियां हुई हैं, लेकिन 4 शादियां शादियां तलाक के रूप में खत्म हुईं।

रिक फ्लेयर की उम्र अब 73 साल है और 2009 में उन्होंने जैकी बीम्स नाम की महिला से शादी की थी, जो उनकी चौथी पत्नी रहीं। जैकी की उम्र 53 साल है और उनके बीच 20 साल का अंतर दर्शा रहा है कि वाकई में प्यार की कोई उम्र नहीं होती। कई साल पहले उन्होंने दिग्गज सुपरस्टार पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दाखिल की थी, वहीं 2014 में आखिरकार वो अलग हो गए थे।

#)हल्क होगन

Film-News.co.uk Hulk Hogan announces divorce from Jennifer McDaniel dlvr.it/SKw9bJ https://t.co/TOcxGShORZ

हल्क होगन ने अपने रेसलिंग करियर के दौरान खुद को अक्सर विवादों में घिरा हुआ पाया। होगन, एक समय पर प्रो रेसलिंग फैंस के हीरो हुआ करते थे और लोग उनके बेबीफेस किरदार को बहुत पसंद करते थे। उनके वैवाहिक जीवन की बात करें तो वो 2 शादियां कर चुके हैं। 1983 में लिंडा होगन से शादी की, लेकिन 2009 में यानि 26 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।

उससे एक साल बाद उन्होंने जैनिफर मैकडेनियल नाम की महिला से शादी की, जिनकी उम्र 47 साल है, वहीं होगन 69 की उम्र को पार कर चुके हैं। उनकी उम्र में 22 साल का अंतर है और ये दोनों करीब 11 सालों तक साथ रहे, लेकिन 2021 में अलग हो गए थे।

#)जैरी लॉलर

Lauryn McBride: Jerry Lawler's 27-year-old fiancee bit.ly/28JCrEd https://t.co/cBohaURFwr

जैरी लॉलर एक प्रो रेसलर होने के साथ कमेंटेटर भी हैं। आज के फैंस उन्हें WWE में एक कमेंटेटर के रूप में पहचानते होंगे, लेकिन अपने करियर के चरम समय में उन्होंने कई बड़े टाइटल्स जीते और कई यादगार मैच भी लड़े। जैरी की उम्र अभी 72 साल है, लेकिन कुछ ही दिनों में 73 साल के होने वाले हैं।

आपको बता दें कि वो साल 2011 से लॉरिन मैकब्राइड के साथ रिलेशन में हैं, जिनकी उम्र अभी केवल 33 साल है। दोनों के बीच 39 सालों का काफी बड़ा अंतर है, इसके बावजूद उन्हें एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Neeraj sharma
Be the first one to comment