WWE: WWE में अक्सर सुपरस्टार्स साथ आकर टीम बनाते हुए दिखाई देते हैं। कई बार फैंस को सुपरस्टार्स की ऑन-स्क्रीन दोस्ती इतनी पसंद आती है कि वो नहीं चाहते हैं कि WWE में यह जोड़ी टूटे। हालांकि, WWE में अधिकतर सुपरस्टार्स की जोड़ियों का एक दिन टूटना तय होता है। स्टोरीलाइंस के हिसाब से ऐसा करना जरूरी होता है।बता दें, हाल ही के समय में WWE टेलीविजन पर कई सुपरस्टार्स अपने दोस्तों को धोखा देते हुए उनसे अलग हो गए थे। इस चीज़ ने रेसलिंग जगत को हैरान कर दिया था। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने हाल ही में अपने साथियों को धोखा देते हुए सभी को हैरान कर दिया।4- WWE दिग्गज JBL ने Raw में बैरन कॉर्बिन से अलग होने का फैसला कियाWrestling News@WrestlingNewsCoJBL and Baron Corbin are officially done. What’s next for Baron?158272JBL and Baron Corbin are officially done. What’s next for Baron? https://t.co/ZfbimnW8UCअक्टूबर 2022 में JBL ने Raw में बैरन कॉर्बिन के मैनेजर के रूप में वापसी की थी। ऐसा लगा था कि JBL के साथ आने की वजह से बैरन कॉर्बिन को काफी फायदा होगा और वो बड़े स्टार बनने में कामयाब रहेंगे। हालांकि, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला और JBL के साथ आने के बावजूद भी बैरन कॉर्बिन दर्शकों के मन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।यही नहीं, बैरन कॉर्बिन को पिछले कुछ समय में लगातार कई हार का भी सामना करना पड़ा था। इस चीज़ से तंग आकर JBL ने इस हफ्ते Raw में बैरन कॉर्बिन से अलग होने का ऐलान करते हुए सभी को हैरान कर दिया। JBL के इस ऐलान के बाद बैरन कॉर्बिन काफी निराश नज़र आ रहे थे और यह देखना रोचक होगा कि कॉर्बिन उनसे अलग होने के बाद अब क्या करने वाले हैं।3- WWE सुपरस्टार डब्बा काटो View this post on Instagram Instagram Postअपोलो क्रूज के NXT में भेजे जाने के बाद कमांडर अजीज को उनसे अलग कर दिया गया था। इसके बाद कमांडर अजीज को WWE टीवी से हटा दिया गया था। कमांडर अजीज ने हाल ही में संपन्न हुए Vengeance Day इवेंट में डब्बा काटो के रूप में आखिरकार WWE टीवी पर अपनी वापसी की।इस इवेंट में वापसी के बाद डब्बा काटो रिंग में अपोलो क्रूज के साथ गले मिलते हुए दिखाई दिए थे। ऐसा लगा था कि इस रीयूनियन के बाद डब्बा काटो और अपोलो क्रूज टीम के रूप में काम करना जारी रखेंगे। हालांकि, इसके बाद डब्बा काटो ने अपोलो क्रूज पर हमला करके उनके साथ अपनी दोस्ती को दुश्मनी में बदलते हुए सभी को हैरान कर दिया।2- WWE सुपरस्टार जेसी जेन ने जिजी डोलिन को धोखा दिया View this post on Instagram Instagram PostWWE NXT में जेसी जेन & जिजी डोलिन की टीम को टॉक्सिक अट्रैक्शन के नाम से जाना जाता था। कुछ समय से जिजी डोलिन और जेसी जेन के बीच मनमुटाव देखने को मिल रहा था। बता दें, WWE सुपरस्टार बेली ने इस हफ्ते NXT में जाकर जिजी डोलिन और जेसी जेन के बीच सैगमेंट होस्ट किया था।इस सैगमेंट के अंत में जिजी डोलिन और जेसी जेन गले मिलते हुए दिखाई दिए थे। इस वजह से ऐसा लगा था कि इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मनमुटाव दूर हो चुका है। हालांकि, जल्द ही जेसी जेन ने जिजी डोलिन पर खतरनाक हमला करके उन्हें धोखा देते हुए सभी को हैरान कर दिया था।1- WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने तंग आकर रोमन रेंस को दिया धोखा View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन ने रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन में अपनी खास जगह बनाई थी और वो इस फैक्शन के सबसे एंटरनेटिंग मेंबर बन गए थे। सैमी ज़ेन कई बार द ब्लडलाइन के लिए गेमचेंजर साबित हुए थे। इसके बावजूद भी रोमन रेंस का सैमी ज़ेन को लेकर शक खत्म नहीं हुआ था।बता दें, रोमन रेंस ने Royal Rumble 2023 में केविन ओवेंस को हराने के बाद द ब्लडलाइन के साथ मिलकर उनका बुरा हाल कर दिया था। रोमन रेंस चाहते थे कि सैमी ज़ेन भी केविन ओवेंस पर हमला करें और वो ऐसा करने के लिए सैमी पर दवाब बनाने लगे थे। इससे तंग आकर सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस पर हमला करते हुए द ब्लडलाइन को धोखा दे दिया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।