4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बुरे बर्ताव के कारण घर भेज दिया गया

WWE
WWE

1- टाइटस ओ' नील

Ad
Titus

2016 में जब डेनियल ब्रायन ने रिटायर होने का निर्णय लिया था, उस एपिसोड के बाद जब सारे रेसलर और विंस मैकमैहन बैकस्टेज जा रहे थे तब टाइटस ओ' नील ने बहुत बड़ी गड़बड़ कर दी।टाइटस ओ' नील ने विंस मैकमैहन को जाने से रोका जिसकी वजह से उन्हें 90 दिनों तक सस्पेंड कर दिया गया लेकिन बाद में उनकी इस सजा को 60 दिनों का कर दिया।

टाइटस ओ' नील को WWE का यह बर्ताव पसंद नहीं आया। उन्होंने कई सारे इंटरव्यू में इस बारे में बात की और अपनी सफाई रखी। उन्होंने बताया कि वह पहले महिला रेसलर्स को जाने देना चाहते थे लेकिन विंस वहाँ से पहले निकल गए। टाइटस ओ' नील ने उनका हाथ पकड़ा और उन्हें जाने से रोक दिया। इस गलती का उन्हें 60 दिनों तक जुर्माना भरना पड़ा। शुक्र है कि टाइटस ओ' नील अभी WWE में ही है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications