4 WWE सुपरस्टार्स जो कभी भी टॉप रैसलर्स नहीं बन पाएंगे

E

पिछले कई सालों से WWE में जॉन सीना पोस्टर बॉय की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले हल्क होगन और स्टोन कोल्ड ये रोल अदा किया करते थे। जॉन सीना के बाद अब इसनदार रैसलरों से भी आकी काफी संभावना है कि रोमन रेंस WWE के पोस्टर बॉय बनेंगे। विंस मैकमैहन ने शुरु से ही रोमन रेंस को एजे स्टाइल्स और स्ट्रोमैन जैसे से आगे रखा है। ऐसा नहीं है कंपनी में और सुपरस्टार नहीं हैं लेकिन वह रोमन रेंस के बराबर कभी भी नहीं पहुंच सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम WWE के उन 4 सुपरस्टार के बारे में बात करने जा रहे हैं जो रोमन रेंस के बराबर कभी नहीं पहुंचेंगे।

Ad

सैमी जेन

इसमें कोई शक नहीं है कि सैमी जेन टाइटल के योग्य हैं। पिछले कुछ हफ्तों में उन्हें फास्टलेन पर मौका मिल रहा है। लेकिन इसकी गांरटी नहीं है कि वह खिताब जीतते हैं या नहीं। हालांकि इसके अलावा अगर वह खिताब जीतते भी हैं तो क्या वह अागे सफल होंगे। कई बार हमने देखा है कि टाइटल जीतने के बाद वह ज्यादा सफल नहीं हो पाते हैं। सैमी जेन शानदार है लेकिन वह रोमन रेंस के बराबर नहीं पहुंच सकते हैं।

सिजेरो

E
Ad

सिजेरो को WWE में जो स्थान दिया गया उसके साथ उन्होंने न्याय किया, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि उन्हें केवल एक टैग टीम के रुप में आगे बढ़ना पड़ना। सवाल यह है कि आखिर क्यों सिजेरो को केवल टैग टीम के रुप में शामिल किया गया। इसका केवल यही जवाब है कि विंस मैकमैहन सिजेरो को केवल टैग टीम पार्टनर के रुप में देखना चाहते हैं। इसके अलावा सिजेरो की माइक स्किल भी उन्हें सिंगल रन के लिए रोकती है, लेकिन फिर भी सिजेरो ऐसे सुपरस्टार है जो इससे ज्यादा चीजों के हकदार हैं।

रुसेव

E
Ad

कुछ साल पहले एक भयानक लव ट्राइंगल के बाद रुसेव ने खुद को बनाने के लिए शानदार काम किया है, हालांकि WWE में उनका रिकॉर्ड चिंतित करता है। रुसेव हमेशा से ही मिड-कार्ड कैटेगरी में फंस कर रह गए। रुसेव किसी भी पीपीवी पर हाइलाइट किए जाने योग्य नहीं बचे हैं। रोमन रेंस और जॉन सीना के उनकी फिउड अब पुरानी हो चुकी है इन्हें केवल अतीत की कहानियां के रुप में जाना जाता है। हमारे ख्याल से रुसेव और भी सफल हो सकते थे लेकिन इसके लिए उन्हें मेन रोस्टर पर आने की जरुरत है। रुसवे की गीमिक रुसेव डे अब खत्म हो चुकी है और फैंस को इसमें कोई भी दिसचस्पी नहीं है।

डीन एम्ब्रोज़

Enter ca
Ad

जब डीन एम्ब्रोज़ द शील्ड का हिस्सा थे तो तभी को उम्मीद थी कि मेन इवेंट का एक अहम हिस्सा होंगे। आप देखेंगे कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस साफ तौर पर मेन इवेंटर के रुप में अपना रोल निभा रहे हैं। डीन एम्ब्रोज़ को एक बेबीफेस के रुप वापस लाने की जरुरत है और वह भी तब जब WWE को टाइटल चेंज करना हो। इसे डीन का दुर्भाग्य कहें या फिर कुछ और क्योंकि WWE ने डीन एम्ब्रोज़ को मिड कार्ड टाइटल के अलावा किसी और टाइटल के लिए मौका नहीं दिया। फिलहाल डीन एम्ब्रोज़ चोट के कारण कुछ महीनों के लिए रिंग एक्शन से बाहर हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द वह रिंग एक्शन में वापसी करते हुए नज़र आएंगे। लेखक: शीन एंडरमैन अनुवादक: रोहित श्रीवास्तव

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications