WWE: WWE में कुछ समय पहले बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दरअसल, विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने WWE में अपने सभी पदों से रिटायर होने का निर्णय ले लिया था। इसी के चलते ट्रिपल एच (Triple H) को नया क्रिएटिव हेड बनाया गया है। WWE में इसके बाद से लगातार बदलाव देखने को मिले हैं और कई सुपरस्टार्स को पुश मिल रहा है।ट्रिपल एच अपने कई पसंदीदा सुपरस्टार्स को आगे लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिनके करियर पर बुरा असर भी पड़ेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका करियर ट्रिपल एच के आने के बाद पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है।4- WWE सुपरस्टार वीर महान View this post on Instagram Instagram Postवीर महान ने WrestleMania के बाद WWE में अपनी वापसी से फैंस को खुश कर दिया था। उन्होंने रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के खिलाफ स्टोरीलाइन में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। लग रहा था कि वो अपना स्तर बढ़ाएंगे लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है। उन्हें सही तरह से टीवी टाइम नहीं मिल रहा है।ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद सिर्फ एक बार वीर WWE में दिखाई दिए हैं। कई अन्य सुपरस्टार्स को समय मिल रहा है लेकिन वीर को मजबूरन संघर्ष करना पड़ रहा है। देखकर लग रहा है कि ट्रिपल एच के रहते हुए वीर के लिए सफलता हासिल करना बहुत ही मुश्किल साबित होगा।3- डैना ब्रुक View this post on Instagram Instagram Postडैना ब्रुक के पास इस समय 24/7 चैंपियनशिप है। चैंपियन होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त टीवी टाइम नहीं मिल रहा है। ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है और उनकी कुछ मौकों पर मैचों में बड़ी हार भी देखने को मिली है। यह एक निराशाजनक चीज़ है।ट्रिपल एच अन्य विमेंस सुपरस्टार्स जैसे राकेल रॉड्रिगेज, आलिया, इयो स्काई और डकोटा काई को पुश दे रहे हैं। हालांकि, रोस्टर पर पहले से मौजूद डैना ब्रुक को सही बुकिंग नहीं मिल रही है। इससे अंदाजा लाया जा सकता है कि ब्रुक को जरूर अब पहले की तरह बुक नहीं किया जाएगा।2- शैंकी View this post on Instagram Instagram Postशैंकी को WWE के अगले टॉप भारतीय सुपरस्टार्स में गिना जाता था। विंस मैकमैहन को बड़े साइज के सुपरस्टार्स को पुश देना पसंद था और इसी कारण उम्मीदें थी कि आगे जाकर शैंकी को सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही उन्हें ट्रिपल एच के हेड बनने के पहले टीवी टाइम मिल रहा था।वो उस समय न्यू डे और वाइकिंग रेडर्स की दुश्मनी का हिस्सा थे। हालांकि, काफी हफ्तों से शैंकी शो में दिखाई नहीं दिए हैं और यह एक खराब चीज़ है क्योंकि उन्हें हमेशा ही फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फैंस को उनका डांस और अलग अंदाज पसंद आया था लेकिन अब शायद उन्हें बड़ा पुश नहीं मिल पाएगा।1- ओमोस View this post on Instagram Instagram Postओमोस मौजूदा समय में WWE में सबसे बड़े साइज के सुपरस्टार हैं। कई लोगों का मानना था कि ओमोस फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन हैं और उन्हें हमेशा ही WWE ने रिंग में ताकतवर भी दिखाया है। हालांकि, ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद Raw में ओमोस को टीवी टाइम नहीं मिल रहा है।ओमोस ने अपने डेब्यू के बाद से लगातार सुधार किया है। वो पहले से ज्यादा मूव्स का उपयोग करते हैं और उन्होंने अपने फिजिक को भी बेहतर किया है। इसके बावजूद उन्हें सही तरह से बुक नहीं किया जाना खराब चीज़ है और अब लग रहा है कि यह चीज़ आगे भी जारी रहने वाली है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।