WWE के 4 सुपरस्टार्स जिनके लिए साल 2022 काफी धमाकेदार रहेगा

WWE के कुछ सुपरस्टार्स के लिए 2022 अच्छा रह सकता है
WWE के कुछ सुपरस्टार्स के लिए 2022 अच्छा रह सकता है

WWE के कुछ सुपरस्टार्स के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है। इस साल WWE ने कुछ सुपरस्टार्स को पुश देकर टॉप स्टार बनाया वहीं कई रेसलर्स के लिए 2021 खराब भी रहा है। 2021 में बिग ई (Big E), जेवियर वुड्स (Xavier Woods), बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), रिया रिप्ली (Rhea Ripley), निकी A.S.H (Nikki A.S.H), डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) समेत कई सारे सुपरस्टार्स को बड़ा पुश मिला।

हर साल WWE द्वारा कुछ सुपरस्टार्स को पुश मिलता है। 2021 में इन स्टार्स को पुश मिला। अगले साल भी इसी तरह कुछ अन्य रेसलर्स को पुश मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके लिए साल 2022 काफी ज्यादा धमाकेदार रह सकता है।

4- WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन के लिए 2021 अच्छा रहा है। मेन रोस्टर डेब्यू के बाद यह उनके लिए सबसे अच्छा साल रहा है। उन्होंने अपनी रेसलिंग स्किल्स के साथ ही प्रोमो स्किल्स में सुधार किया है। WWE ने उन्हें 2021 में थोड़ा पुश देने की कोशिश की है। पहले वो टॉप स्टार बनने के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन अब वो हर तरीके से चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं।

लिव मॉर्गन को 2022 में टॉप स्टार की तरह बुक किया जा सकता है। वो अगले साल विमेंस टाइटल पर भी कब्जा कर सकती हैं। लिव मॉर्गन को इस साल भी कुछ जगहों पर मौके मिले लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर पाईं। मॉर्गन की Raw में बुकिंग देखकर साफ तौर पर लग रहा है कि उन्हें अब सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिलेगा।

बैकी लिंच को काफी सालों से विमेंस टाइटल के लिए किसी भी सुपरस्टार ने हराया नहीं है। 2022 में लिव मॉर्गन यह काम कर सकती हैं। सिर्फ एक जीत से वो आसानी से विमेंस डिवीजन की टॉप स्टार बन सकती हैं। वो इस समय विमेंस Royal Rumble मैच जीतने की फेवरेट हैं और इस जीत के साथ उनके करियर के सबसे अच्छे साल की शुरुआत हो सकती है।

3- WWE सुपरस्टार टोनी स्टॉर्म

टोनी स्टॉर्म ने 2021 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया। इसके बाद से उन्होंने प्रभावित किया है। इस समय स्टॉर्म विमेंस चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में नजर आ रही हैं और देखकर लग रहा है कि उन्हें काफी सफलता मिलेगी। 2021 में उनके करियर की शुरुआत ही हुई है लेकिन 2022 उनके लिए खास रह सकता है।

वो 2022 में चैंपियनशिप जीत सकती हैं। स्टॉर्म के पास काफी टैलेंट है और WWE भी उन्हें अच्छी तरह से पुश दे रहा है। इसी कारण उनकी किस्मत बदल सकती है। 2021 में बियांका ब्लेयर को बड़ा पुश मिला था और अब उसी तरह स्टॉर्म को 2022 में अच्छी तरह बुक किया जा सकता है।

2- WWE Raw सुपरस्टार ओमोस

ओमोस ने WrestleMania 37 में अपना डेब्यू किया था। उन्हें अब तक कोई भी सुपरस्टार पिन नहीं कर पाया है और उन्होंने हमेशा ही अपनी ताकत का बढ़िया तरह से प्रदर्शन किया है। ओमोस और एजे स्टाइल्स Raw के अंतिम एपिसोड में अलग हो गए हैं। अब दोनों अपने सिंगल्स करियर पर ध्यान दे सकते हैं।

एजे स्टाइल्स ने हाल ही में NXT में कदम रखा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओमोस अब मेन रोस्टर पर सिंगल्स स्टार के रूप में नजर आ सकते हैं। WWE ने अभी तक ओमोस को ताकतवर दिखाया है। 2022 में भी इस सुपरस्टार को जबरदस्त तरीके से पुश मिल सकता है और उनकी किस्मत बदल सकती है।

1- WWE NXT सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर ने आते ही WWE में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर दिया था। वो लगातार NXT में टॉप स्टोरीलाइन में दिखाई दे रहे हैं। ब्रेकर को WWE में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन फिर भी उन्हें अच्छा पुश मिल रहा है। वो कुछ ऐसा ही प्रदर्शन अगले साल भी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

उनके लिए 2022 खास साबित हो सकता है। ब्रॉन अगले साल NXT चैंपियन बन सकते हैं। WWE मैनेजमेंट को ब्रेकर काफी ज्यादा पसंद हैं और इसी कारण उनका 2022 में चैंपियन बनना लगभग तय है। उनका मेन रोस्टर डेब्यू भी अगले साल संभव है। उन्हें मेन रोस्टर पर आते ही सफलता मिल सकती है।

Quick Links