WWE के कुछ सुपरस्टार्स के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है। इस साल WWE ने कुछ सुपरस्टार्स को पुश देकर टॉप स्टार बनाया वहीं कई रेसलर्स के लिए 2021 खराब भी रहा है। 2021 में बिग ई (Big E), जेवियर वुड्स (Xavier Woods), बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), रिया रिप्ली (Rhea Ripley), निकी A.S.H (Nikki A.S.H), डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) समेत कई सारे सुपरस्टार्स को बड़ा पुश मिला।हर साल WWE द्वारा कुछ सुपरस्टार्स को पुश मिलता है। 2021 में इन स्टार्स को पुश मिला। अगले साल भी इसी तरह कुछ अन्य रेसलर्स को पुश मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके लिए साल 2022 काफी ज्यादा धमाकेदार रह सकता है।4- WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन View this post on Instagram Instagram Postलिव मॉर्गन के लिए 2021 अच्छा रहा है। मेन रोस्टर डेब्यू के बाद यह उनके लिए सबसे अच्छा साल रहा है। उन्होंने अपनी रेसलिंग स्किल्स के साथ ही प्रोमो स्किल्स में सुधार किया है। WWE ने उन्हें 2021 में थोड़ा पुश देने की कोशिश की है। पहले वो टॉप स्टार बनने के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन अब वो हर तरीके से चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं।लिव मॉर्गन को 2022 में टॉप स्टार की तरह बुक किया जा सकता है। वो अगले साल विमेंस टाइटल पर भी कब्जा कर सकती हैं। लिव मॉर्गन को इस साल भी कुछ जगहों पर मौके मिले लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर पाईं। मॉर्गन की Raw में बुकिंग देखकर साफ तौर पर लग रहा है कि उन्हें अब सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिलेगा। View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच को काफी सालों से विमेंस टाइटल के लिए किसी भी सुपरस्टार ने हराया नहीं है। 2022 में लिव मॉर्गन यह काम कर सकती हैं। सिर्फ एक जीत से वो आसानी से विमेंस डिवीजन की टॉप स्टार बन सकती हैं। वो इस समय विमेंस Royal Rumble मैच जीतने की फेवरेट हैं और इस जीत के साथ उनके करियर के सबसे अच्छे साल की शुरुआत हो सकती है।