4 दिग्गज WWE Superstars जिन्हें WrestleMania 38 में काफी ज्यादा मिस किया जाएगा

WWE के कुछ बड़े सुपरस्टार्स WrestleMania को मिस करने वाले हैं
WWE के कुछ बड़े सुपरस्टार्स WrestleMania को मिस करने वाले हैं

WWE WrestleMania 38 के लिए हर एक फैन काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में कुछ जबरदस्त मैच देखने को मिलेंगे। WWE ने रेसलमेनिया (WrestleMania 38) को इतिहास का सबसे बड़ा इवेंट बनाने का निर्णय ले लिया है। इसी कारण WWE ने बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और सुपरस्टार्स को शो का हिस्सा बनाया है।

इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, रोमन रेंस (Roman Reigns) और रोंडा राउजी समेत कई सारे बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं। हालांकि, कुछ अहम रेसलर्स शो को मिस करते हुए भी नजर आएंगे और इन सुपरस्टार्स को फैंस काफी मिस करते हुए दिखाई देंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WrestleMania 38 में काफी मिस किया जाएगा।

4- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग WWE के सबसे बड़े दिग्गज सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए बड़ा नाम बनाया है। गोल्डबर्ग के पास जबरदस्त स्टार पावर है और वो आसानी से फैंस को शो के लिए उत्साहित कर सकते थे। गोल्डबर्ग के आने से WWE को टिकट सेलिंग में भी फायदा होता। उन्होंने कुछ समय पहले Elimination Chamber में मैच लड़ा था।

इसी वजह से लग रहा था कि गोल्डबर्ग WrestleMania का हिस्सा भी बनेंगे। इस साल WrestleMania में कई दिग्गज सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं और गोल्डबर्ग को भी अगर मौका दिया जाता तो यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ रहती। गोल्डबर्ग को फैंस WWE के सबसे अहम इवेंट में मिस करने वाले हैं।

3- बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले काफी समय से लड़ते हुए नजर आ रहे थे लेकिन 2022 के Elimination Chamber मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई। इसी कारण उन्हें मैच छोड़कर जाना पड़ा। बाद में WWE ने बताया कि लैश्ले चोटिल हैं और वो कुछ महीनों तक एक्शन में नजर आएंगे। इसी वजह से सभी ने अंदाजा लगा लिया था कि लैश्ले बड़े इवेंट को मिस करेंगे।

वो इस समय लड़ने के लिए फिट नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें मजबूरन WrestleMania 38 इवेंट को मिस करना होगा। लैश्ले पिछले साल WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा थे और इस बार वो इवेंट का हिस्सा भी नहीं बनेंगे। यह सही मायने में सभी फैंस के लिए काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है।

2- एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस Elimination Chamber में लड़ते हुए नजर आई थीं। इसी वजह से लग रहा था कि वो WrestleMania में किसी तरह से हिस्सा लेंगी। हालांकि, वो Elimination Chamber के बाद से नजर नहीं आई हैं। एलेक्सा ब्लिस कई सालों से WrestleMania में अलग-अलग तरीकों से हिस्सा बन रही हैं।

इस साल वो बड़े शो को मिस करेंगी और यह सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। WWE के पास उनके लिए प्लान्स नहीं है और इसी कारण उन्हें WrestleMania में मैच नहीं मिला है। WWE ब्लिस की स्टार पावर का उपयोग अलग-अलग तरीकों से कर सकता था लेकिन एक बड़ा मौका उनके हाथ से चला गया।

1- बिग ई

बिग ई कुछ समय पहले तक एक्शन में नजर आ रहे थे लेकिन SmackDown के अंतिम एपिसोड में बिग ई टैग टीम मैच के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए। उनकी चोट काफी गहरी है और इसी कारण वो एक्शन से दूर हो गए हैं। WWE ने WrestleMania के लिए न्यू डे बनाम शेमस, रिज हॉलैंड और बुच का टैग टीम मैच प्लान किया था।

अब यह मैच संभव नहीं हो पाएगा। WWE को अब अपने प्लान्स में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। बिग ई पिछले साल इस इवेंट का अहम हिस्सा बने थे और इसी कारण लग रहा था कि वो WrestleMania 38 में भी बड़ा किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अब फैंस उन्हें काफी मिस करेंगे।