4 WWE Superstars जिन्होंने बेबीफेस के तौर पर सबसे खतरनाक प्रदर्शन किया

WWE के कई सुपरस्टार्स ने बेबीफेस के तौर पर बहुत अच्छा काम किया
WWE के कई सुपरस्टार्स ने बेबीफेस के तौर पर बहुत अच्छा काम किया

WWE पिछले काफी समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के टॉप पर बनी हुई है और यहां दुनिया के लगभग हर कोने से रेसलर्स काम करने की इच्छा रखते हैं। मगर किसी प्रो रेसलिंग प्रोमोशन का प्रोडक्ट तभी अच्छा हो सकता है जब रेसलर्स अच्छी इन-रिंग स्किल्स के अलावा अन्य तरीकों से भी फैंस का मनोरंजन करें।

प्रो रेसलिंग बिजनेस फिल्मों की तरह हीरो vs विलन स्टोरीलाइंस के आधार पर काम करता आया है और उसी तरह विंस मैकमैहन की कंपनी में भी कई आइकॉनिक हील और बेबीफेस सुपरस्टार्स काम कर चुके हैं। मौजूदा रोस्टर में भी ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें एक बेबीफेस के तौर पर लोगों ने खूब पसंद किया है। इसलिए आइए जानते हैं उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने बेबीफेस के तौर पर बहुत खतरनाक प्रदर्शन किया।

#)WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज

WWE में ऐज को फेम मिलना साल 1998 में शुरू हुआ, जब उन्होंने क्रिश्चियन और गैंगरेल के साथ मिलकर द ब्रूड नाम की टीम बनाई थी। हालांकि रेटेड-आर सुपरस्टार के करियर की शुरुआत एक हील के तौर पर हुई, लेकिन आगे चलकर उन्होंने बेबीफेस के तौर पर भी सफलता हासिल की।

2000 के दशक में वो इतिहास के सबसे बेहतरीन हील रेसलर्स में से एक के रूप में उभर कर सामने आए। आपको याद दिला दें कि साल 2011 में ऐज को गर्दन में चोट के कारण रिटायरमेंट लेनी पड़ी थी और उस समय वो कंपनी के टॉप हील सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे। मगर जब उन्होंने रिटायरमेंट स्पीच दी तो फैंस उनके हील किरदार को भुलाकर बहुत भावुक हो गए थे। उसके करीब 9 साल बाद उन्होंने बेबीफेस रेसलर के तौर पर अपना इन-रिंग रिटर्न किया।

चूंकि उन्हें हमेशा से एक विलन के रूप में देखा जाता रहा है। इसलिए शायद ही लोगों को उनसे बेबीफेस किरदार में सफलता प्राप्त करने की उम्मीद होगी। इसके बावजूद वापसी के बाद फैंस ने उन्हें अपने हीरो के रूप में स्वीकार किया है, जो दर्शाता है कि ऐज केवल हील ही नहीं बल्कि बेबीफेस के तौर पर भी टॉप पर पहुंचने की काबिलियत रखते हैं।

#)बैकी लिंच

बैकी लिंच ने साल 2013 में WWE को जॉइन किया था और करीब 2 साल NXT में काम करने के बाद साल 2015 में उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। हालांकि इस समय वो हील किरदार निभा रही हैं, लेकिन WWE में अभी तक उन्होंने बेबीफेस के तौर पर अधिक सफलता हासिल की है।

उन्होंने साल 2018 के अंतिम महीनों में बेबीफेस टर्न लिया था और यहां से उनके करियर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि उन्होंने पीछे मुड़कर देखा ही नहीं। उन्हें हर किरदार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता आया है और सबसे खास बात ये है कि वो हमेशा से फैंस की फेवरेट रेसलर्स में से एक बनी रही हैं। भले ही वो अभी एक हील हैं, लेकिन फैंस उन्हें फेस के तौर पर देखना चाहते हैं।

#)एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स अपने प्रो रेसलिंग करियर में हील और बेबीफेस के तौर पर भी अपार सफलता प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने साल 2016 में WWE को जॉइन किया था। आपको याद दिला दें कि उन्होंने एक बेबीफेस के तौर पर अपना WWE डेब्यू किया था।

2017 में स्टाइल्स दूसरी बार WWE चैंपियन बने थे, जिसके बाद उनका चैंपियनशिप सफर 371 दिनों तक चला। इस समय बेबीफेस किरदार में रहते उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया। क्राउड से उन्हें हमेशा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता आया है, जो दर्शाता है कि फैंस उन्हें अपने हीरो के रूप में देखना अधिक पसंद करते हैं।

#)रैंडी ऑर्टन

जब WWE के इतिहास के सबसे बेस्ट हील सुपरस्टार्स की बात आती है, तो रैंडी ऑर्टन का नाम उस लिस्ट में जरूर लिया जाता है। उन्होंने अपना अधिकांश प्रो रेसलिंग करियर विलन किरदार में गुजारा है, जिसमें उन्हें खूब सफलता भी मिली है। साल 2005 में जब उन्होंने बेबीफेस टर्न लिया तो फैंस उन्हें अपने हीरो के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं थे, इसलिए WWE ने कुछ समय बाद ही उन्हें दोबारा हील बना दिया था।

मगर 2010 में उनका द लीगेसी को धोखा देना और सैथ रॉलिंस के साथ WrestleMania फ्यूड ऐसे कुछ लम्हे रहे जिन्होंने साबित किया था कि ऑर्टन एक टॉप लेवल के बेबीफेस भी बन सकते हैं। मौजूदा समय में भी वो बेबीफेस किरदार निभा रहे हैं और खास बात यह है कि लोगों ने भी उन्हें बेबीफेस के तौर पर स्वीकार किया है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now