WWE: WWE में आने के बाद हर कोई सफलता हासिल करना चाहता है। कुछ सुपरस्टार्स इसमें पूरी तरह से सफल होते हैं वहीं कुछ बड़ा नाम नहीं बना पाते हैं। WWE में आने के बाद कुछ सुपरस्टार्स को अपने नाम में परिवर्तन करना पड़ता है वहीं कुछ अपने असली नाम के साथ ही WWE में काम करते हैं।WWE में ढेरों दिग्गज सुपरस्टार्स हैं, जो कंपनी में आने से पहले दूसरे नाम से लड़ते थे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे जो WWE से आने से पहले किसी दूसरे नाम के साथ लड़ते थे लेकिन बहुत कम फैंस को इस बारे में कोई भी जानकारी होगी।4- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को मौजूदा समय में WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जा सकता है। उनके पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने 2012 में WWE के मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था। इसके पहले कुछ महीनों तक वो NXT का भी हिस्सा थे।इस दौरान वो रोमन रेंस के नाम से ही नज़र आते थे। हालांकि, रोमन ने लंबे समय तक WWE के पुराने डेवलपमेंटल ब्रांड FCW में काम करते हुए अपनी स्किल्स में सुधार किया। इस दौरान वो लेआकी (Leakee) के नाम से काम करते थे। बाद में उन्होंने अपने लिए एक आइकॉनिक नाम का चुनाव किया, जो आज हर एक फैन की जुबान पर है।3- द रॉक View this post on Instagram Instagram Postद रॉक को मौजूदा समय में हॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। हालांकि, वो WWE में भी अपना बड़ा नाम बनाने में सफल रहे हैं। रॉक ने अपने करियर की शुरुआत इसी नाम से नहीं की थी। दरअसल, वो पहले रॉकी मैविया (Rocky Maivia) के नाम से नज़र आते थे। इसके पहले उन्होंने फ्लेक्स कवाना (Flex Kavana) नाम से भी काम किया था।बाद में उन्होंने अपने नाम में परिवर्तन किया और कैरेक्टर को भी चेंज किया। इसके बाद उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने फिर वर्ल्ड टाइटल्स पर कब्जा किया और WrestleMania के मेन इवेंट्स में भी नज़र आए। उनके इस चेंज के कारण ही आज वो हॉलीवुड में बड़े स्टार बने हैं। 2- द अंडरटेकर View this post on Instagram Instagram Postद अंडरटेकर ने साल 1990 में अपना WWE डेब्यू किया था और उन्हें आते ही बड़ी सफलता मिल गई थी। हालांकि, इसके पहले उन्हें काफी समय तक संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने WCW समेत कई अन्य प्रमोशन्स के लिए काम किया। इस दौरान उन्हें लगातार अपने नाम में बदलाव करना पड़ा।वो मुख्य रूप से द पनिशर, रेड टेक्सस, मार्क कैलस (Mark Callous) के नाम से नज़र आए थे। बाद में उन्होंने WWE में एक अनोखा गिमिक अपनाया और उनके ढेरों फैंस बने। इसी कारण उन्होंने रेसलिंग जगत में अगले 30 सालों तक राज किया और बड़ी सफलता भी हासिल की। टेकर का योगदान WWE में बहुत रहा है। 1- जॉन सीना View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना ने WWE में 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है और उन्हें पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। अभी वो WWE में लगातार नज़र नहीं आते हैं और वो हॉलीवुड में काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि WWE में आने से पहले उनका नाम कुछ और था। वो OVW और कुछ अन्य प्रमोशन्स में नज़र आ चुके हैं।उन्हें उस समय द प्रोटोटाइप (The Prototype) के नाम से जाना जाता था। यह नाम सुनने में बहुत अजीब था लेकिन वो एक अलग गिमिक निभाते थे। हालांकि, WWE में आने के बाद उनके नाम में बदलाव हुआ और फिर धीरे-धीरे वो सफलता प्राप्त करते गए। आज उन्हें कंपनी के मेगास्टार्स में गिना जाता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।