4 रैसलर जो WWE छोड़कर खुद को ज्यादा बड़ा सुपरस्टार बना सकते हैं
रैसलर बनने के लिए तैयारी करने वाले सभी शख्स का सपना होता है WWE में जाकर रैसलमेनिया जैसे बड़े मंच पर अपना हुनर दिखाना। अच्छे रैसलर अपनी काबिलियत के बलबूते WWE में आ भी जाते है मगर फिर उनकी डगर कठिन से ज्यादा कठिन की तरफ चली जाती है। WWE में सैकड़ों रैसलर काम करते हैं और गिनी चुनी ही बेल्टें हैं। सब चैंपियन बन जाए ऐसा हो नहीं सकता। बेकार स्टोरी मिलने की वजह से अच्छे रैसलरों के करियर ग्राफ में गिरावट ही नजर आती है।
WWE में अनेकों युवा रैसलर हैं जिन्हें प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है मगर वह स्टोरीलाइन की वजह से मात खा जाते है। अगर यही रैसलर किसी दूसरी कंपनी का हिस्सा हों तब खूब नाम बना सकते हैं।
गौर करते हैं उन 4 बड़े रैसलरों पर जो WWE छोड़कर खुद को बड़ा रैसलर बना लेंगे
असुका
जापानी रैसलर असुका को फैंस भली-भांति पहचानते हैं। तेज-तर्रार रैसलिंग करने के लिए मशहूर असुका के बारे में कहा जाता था कि WWE रॉ और स्मैकडाउन में आकर वह अपनी धाक जमा सकती हैं। मेन रोस्टर में आने के बाद असुका ने शुरुआत भी बेहतरीन अंदाज में की। असुका ने महिलाओं के सर्वाइवर सीरीज टैग टीम मैच को जीता। यही नहीं असुका ने 2018 के रॉयल रंबल में जीत पाई और फिर शार्लेट के खिलाफ रैसलमेनिया में टाइटल मैच लड़ा।
2018 की रैसलमेनिया में शार्लेट फ्लेयर से हारने के बाद असुका रास्ता भटक सी गईं। अविजित चली आ रही असुका को शार्लेट से मिली हार के बाद WWE को भी समझ नहीं आ रहा कि उनके साथ क्या किया जाये। जिन रैसलिंग फैंस ने असुका को NXT या उससे पहले देखा है, उन्हें WWE में असुका के हालात पर बेहद दुख होता होगा। WWE को जल्दी असुका के लिए अच्छी स्टोरी लानी चाहिए। अन्यथा असुका WWE छोड़कर बाहर किसी अन्य रैसलिंग कंपनी में जाने में खूब नाम कमा सकती हैं और उन्हें ऐसा करना भी चाहिए।