5 एक्टिव WWE सुपरस्टार्स जिन्हें सस्पेंड किया गया

5-1455333236-800

अगर आप WWE जैसी कंपनी का प्रतिनिधित्व करते हैं तो आपको एक उच्च स्तर का सम्मान बनाए रखते हुए प्रोफेशनल होना चाहिए। WWE ने कई सुपरस्टार को अनप्रोफेशनल कंडक्ट के कारण निलंबित किया हुआ है। सभी रेसलर्स की निलंबन अवधि अलग-अलग है। इस लिस्ट में क्रिस मास्टर्स, उमागा, और जेफ हार्डी जैसे पुराने बड़े नाम और मुख्य रोस्टर के कुछ रेसलर शामिल हैं। ये निलंबन की बात तब सामने आई जब टाइटस ओ'नील को विंस मैकमैहन के साथ दुर्व्यवहार के कारण निलंबित किया गया। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही पांच सुपरस्टार्स के बारे में बात करते हैं, जो मुख्य रोस्टर में एक्टिव हैं लेकिन उन्हे निलंबित किया गया:

Ad

#5 सिन कारा

मेक्सिको के हाई फ्लाइंग रेसलर और लुचा ड्रैगन्स के हिस्से सिन कारा को WWE से 2011 में निलंबित किया गया था। कंपनी ने इसका कारण, WWE वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन बताया। लेकिन हुआ ये था की सिन कारा प्रतिबंधित ड्रग के सेवन में पॉजिटिव पाए गए थे। ओ'नील ने पिछले हफ्ते जो किया ये मामला उससे ज्यादा गंभीर था। ये मामला प्रोफेशनल मिसकंडक्ट के अंदर आता है। लेकिन ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर बाकि खेलों में मिलने वाली सजा के मुकाबले, सीन कारा यहाँ सस्ते में छुट गए।

#4 टाइटस ओ'नील

4-1455333801-800

पिछले हफ्ते डेनियल ब्रायन ने रेसलिंग से सन्यास ले लिया। उनके रिटाइरमेंट इवेंट में विंस मैकमैहन, स्टेफ़नी मैकमैहन, ट्रिपल एच और सभी बड़े रेसलर्स मौजूद थे। समारोह के अंत में टाइटस ओ'नील ने प्यार से विंस मैकमैहन को अपनी ओर खींचा। लेकिन ओ'नील की इस हरकत से मैकमैहन नाराज़ हो गए और उन्होंने ओ'नील को 90 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया। विंस मैकमैहन के इस निर्णय को लेकर उनकी कड़ी आलोचना हुई और इस निर्णय के पीछे नस्लीय भेदभाव के भी आरोप लगे। वहीँ ओ'नील ने भी अपनी गलती स्वीकार की, जिसके कारण उनपर लगा प्रतिबंध 90 दिन से कम कर के 60 दिन किया गया। चाहे कुछ भी हो, ओ'नील को छोटी सी गलती की बड़ी सजा मिली।

#3 क्रिस जेरिको

3-1455334808-800

हाल ही के दिनों में क्रिस जेरिको का काम WWE में आना और जाना का ही है। हर साल जेरिको WWE में वापसी करते हैं मुख्य रोस्टर में 2 या 3 महीने रुकते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। 2012 में WWE ने जेरिको पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगा था। यहाँ मामला गंभीर था। 24 मई 2012 को साओ पाउलो में इवेंट के दौरान उन्होंने ब्राज़ीलियाई झंडे का अपमान किया था। इस निलंबन के तुरंत बाद 24 जून को जेरिको ने रॉ में वापसी की। जेरिको हमेशा से दर्शकों के चहिते रहे हैं लेकिन WWE के नियमों के खिलाफ जाने वाले को कंपनी कभी माफ़ नहीं करेगी।

#2 डॉल्फ ज़िगलर

2-1455335143-800 (1)

2008 में WWE वैलनेस पॉलिसी के उल्लंघन के कारण शो ऑफ "डॉल्फ ज़िगलर" पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगा था। ये मामला वापस ड्रग के इस्तेमाल का था। ज़िगलर ने उनपर लगे प्रतिबंध के बारे में ये सफाई दी: "वह बुरा दौर था। संभल कर रहना आप किन लोगों के साथ होते हो और क्या खाते हो। मुझे अपनी गलती का एहसास है और उससे उभरने में मुझे एक साल लगा था।"

#1 रैंडी ऑर्टन

1-1455335242-800

निलंबित होना रैंडी ऑर्टन के लिए कोई नई बात नहीं है। अपनी हरकतों के कारण ऑर्टन कई बार निलंबित हो चुके हैं। उनका पहला निलंबन अप्रैल 2006 में था, जहाँ वें स्मैकडाउन टैपिंग के पहले बैकस्टेज मेरूआना (गांजा) फूंक रहे थे। WWE की रिपोर्ट में कहा गया की रैंडी, अनप्रोफेशनल कंडक्ट के कारण 30 दिनों के लिए निलंबित किया जाता है। वापसी के बाद अगस्त 2006 में वैलनेस पॉलिसी के उल्लंघन के चलते उन्हें वापस निलंबित किया गया। 2012 में वापस वैलनेस पॉलिसी के उल्लंघन के चलते उन्हें 60 दिनों के लिए निलंबित किया गया। ज़ाहिर सी बात है उन्होंने वापस प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन किया था। लेखक: श्रीधर, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications