5 कारण जिसकी वजह से WWE ने डैल रियो और पेज को सस्पेंड किया होगा

पिछले 24 घंटों में रैसलिंग में दो बड़े झटके लगे, जब WWE ने पेज और अल्बेर्टों डैल रियो को कंपनी की वैलनेस पॉलिसी तोड़ने के कारण 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया। यह दोनों ही काफी समय से रिश्ते में है और इस खबर से यह दोनों ही सकते में आ गए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि कंपनी ने यह फ़ैसला पेज के 24वें जन्मदिन पर किया। आइये नज़र डालते है उन 5 कारण, जिसकी वजह से पेज और डैल रियो को बाहर कर दिया। 1- कम महत्वता alberto-del-rio-and-paige-28784854-1471530592-800 पेज ने मेन रोस्टर में अपने डैब्यू के दिन डीवाज़ चैम्पियन बनी और वो ऐसा करने वाली सबसे युवा महिला सुपरस्टार भी बनी। हालांकि वो ऐसी इकलौती सुपरस्टार थी, जोकि एक ही समय में डीवाज़ चैम्पियन और NXT चैम्पियन भी थी। बात यहीं खत्म नहीं ही जाती। अल्बेर्टों डैल रियो ने भी पिछले साल शानदार वापसी करी थी और जॉन सीना को हराकर वो नए यूनाइटिड स्टेटस चैम्पियन बने थे। हालांकि पिछले कुछ समय में दोनों ही सुपरस्टार के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई हैं। कई सुपरस्टार्स ने लैसनर को सस्पेंड ना करने के खिलाफ मांग करी थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। क्या पता इनको सस्पेंड करने के कारण उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया जाए। पेज ने फोर हॉर्समैन में अपनी जगह गंवा दी हैं, तो अल्बेर्टों डेल रियो स्मैकडाउन लाइव में नए स्टार्स के आगे कई खो से गए है। इन दोनों का ही कंपनी के साथ विवाद चल रहा हैं। 2- इतिहास paige-del-rio-1471531362-800 यह दोनों हमेशा से ही विवादों में रहे हैं। मनी इन द बैंक की अगली रात पेज की फोटो आई, जहां उन्हें पुलिस गिरफ्तार करकर लेकर जा रही थी। आपको वो समय याद है, जब अल्बेर्टों डैल रियो को WWE से सस्पेंड कर दिया गया था? उन्होंने एक आदमी को थप्पड़ मार दिया था, जो उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। लेकिन क्या पता WWE कंपनी में कोई भी ऐसा स्टार नहीं रखना चाहती, जिसकी वजह से वो विवादों में आएँ। शायद WWE ने इसीलिए उन्हें इस तरह से बाहर का रास्ता दिखा दिया हो। 3- ट्रिपल एच से लड़ाई alberto-del-riopaige-1471532371-800 अफवाहों की माने तो कुछ दिनों पहले अल्बेर्टों डैल रियो और ट्रिपल एच के बीच बहस हो गई थी। डैल रियो से बात करना इतना आसान नहीं होता, इसलिए वो कंपनी के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं था। अगर आपका बॉस आपसे खुश ना हो, आप ज्यादा समय तक कंपनी नहीं रह सकते, इसी के साथ डैल रियो के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है। जिस तरह का टैलंट इस समय में रोस्टर में है, उसे देखते हुए उनका यहाँ पर रहना मुश्किल ही नज़र आता है। 4 - चोट alberto-del-rio-and-paige-28909647-1471533701-800 पेज और डैल रियो दोनों ही इस समय दोनों ही चोट से परेशान रहे हैं और साथ ही यह दोनों मेन इवेंट से काफी समय से दूर है। पेज इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है और उन्हें जो चोट लगी है, उससे उनका रिंग में जल्द वापस आना मुश्किल ही होगा। डैल रियो जब लीग ऑफ नेशंस का हिस्सा थे, तब मनी इन द बैंक के समय उन्हें चोट लग गई। चोट के कारण वो एक्शन में भी कम नज़र आ रहे है और WWE का उनके ऊपर से विश्वास भी उठ गया है। 5- स्टार्स को ना संभाल पाना papi-1471534082-800 हाल ही में विंस रूसो ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पेज और डैल रियो को ब्रैंड स्पलिट के समय अलग ब्रैंड में रखा इसलिए रखा गया, क्योंकि WWE को अपने स्टार्स को इधर- उधर करने में मज़ा आता है। जब सीएम पंक को WWE ने उनकी शादी के बाद निकाल दिया था, तब भी इसी तरह का माहौल था। WWE पेज और डैल रियो के साथ भी कुछ ऐसा कर रही है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications