पेज ने मेन रोस्टर में अपने डैब्यू के दिन डीवाज़ चैम्पियन बनी और वो ऐसा करने वाली सबसे युवा महिला सुपरस्टार भी बनी। हालांकि वो ऐसी इकलौती सुपरस्टार थी, जोकि एक ही समय में डीवाज़ चैम्पियन और NXT चैम्पियन भी थी। बात यहीं खत्म नहीं ही जाती। अल्बेर्टों डैल रियो ने भी पिछले साल शानदार वापसी करी थी और जॉन सीना को हराकर वो नए यूनाइटिड स्टेटस चैम्पियन बने थे। हालांकि पिछले कुछ समय में दोनों ही सुपरस्टार के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई हैं। कई सुपरस्टार्स ने लैसनर को सस्पेंड ना करने के खिलाफ मांग करी थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। क्या पता इनको सस्पेंड करने के कारण उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया जाए। पेज ने फोर हॉर्समैन में अपनी जगह गंवा दी हैं, तो अल्बेर्टों डेल रियो स्मैकडाउन लाइव में नए स्टार्स के आगे कई खो से गए है। इन दोनों का ही कंपनी के साथ विवाद चल रहा हैं।