1- क्रिस जैरिको
क्रिस जैरिको और WWE के रिश्तों में पिछले कुछ सालों से गिरावट देखने को मिली है। क्रिस ने सालों तक WWE में काम किया था लेकिन 2017 में उन्होंने कंपनी को छोड़ने का निर्णय लिया। दरअसल, विंस मैकमैहन ने WrestleMania 33 में केविन ओवेंस के साथ उनके मुकाबले को शो में दूसरे स्थान पर बुक किया था।
जैरिको को ये चीज़ पसंद नहीं आई और उन्होंने WWE छोड़ने का निर्णय लिया। वो AEW की शुरुआत से ही उनके साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने अबतक जबरदस्त सफलता हासिल की है। WWE के जैरिको से रिश्ते अच्छे नहीं दिखाई देते हैं। इसके बावजूद WWE अभी भी दिग्गज को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फॉलो करता है।
ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE में दोबारा वापसी करने के बाद जबरदस्त तरीके से सफलता मिली