5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने दूसरे प्रोफेशन छोड़कर WWE जॉइन की

goldberg-1488789923-800

प्रोफेशन रैसलिंग को खेलों की दुनिया में काफी कठिन माना जाता है, भले ही ये पारंपरिक खेल ना हो लेकिन इसे स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कहा जा सकता है। काफी सारी दूसरे खेलों के सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने अपने खेल को छोड़कर WWE में कदम रखा और कामयाबी की सीढ़िया हासिल की। इन सुपरस्टार्स के प्रोफेशनल रैसलिंग, WWE में आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ स्टार्स लाइम लाइट में आना चाहते हैं, तो कुछ ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने चाहते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों पर नजर डालेंगे, जिन्होंने दूसरे खेल को छोड़कर WWE में अपना करियर बनाया।

गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग का नाम प्रोफेनशल रैसलिंग की दुनिया में किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। रैसलिंग को देखने वाला बच्चा-बच्चा गोल्डबर्ग के नाम से वाकिफ है। 90 के दशक के आखिरी समय में उन्होंने WCW में नए कीर्तिमान रचे। लेकिन काफी लोग नहीं जानते कि प्रोफेशनल रैसलिंग में आने से पहले गोल्डबर्ग NFL का हिस्सा थे। 1990 के NFL ड्राफ्ट के दौरान उन्हें लॉस एंजलिस रैम्स टीम ने पिक किया था। उसके बाद वो कई टीमों का हिस्सा रहे। लेकिन एक चोट की वजह से उन्होंने NFL छोड़कर रैसलिंग में कदम रखा।

द मिज़

miz

WWE इंटरकॉन्टिनेंट चैंपियन मिज़ रैसलिंग और हॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन गए हैं। द मिज़ ने अपने करियर की शुरुआत MTV के होस्ट के रूप में की थी, जहां उन्होंने कई सारे शो होस्ट किए थे। शो होस्टिंग की वजह से मिज़ को कामयाबी नाम और शोहरत मिली। उसके बाद WWE ने द मिज़ को साइन कर लिया। द मिज़ ने उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा और खुद के लिए काफी नाम कमा लिया है।

कैन शैमरॉक

ken-0ld

कैन शैमरॉक के 'दुनिया के सबसे खतरनाक आदमी' होने का खिताब मिला हुआ है। शैमरॉक ने WWE में काफी कामयाबी हासिल की है, उन्होंने WWE में कई बार मेन इवेंट मैचों में शिरकत की। 1998 के किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट में द रॉक को हराया। हालांकि कैन शैमरॉक UFC में अपने शानदार काम के लिए भी फेमस रहे। उन्हें UFC इतिहास के टफ फाइटरों में से माना जाता है।

द ग्रेट खली

khali-1418237550

WWE इतिहास में द खली का डैब्यू हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि उन्होंने कंपनी में कदम रखते ही द अंडरटेकर पर अटैक किया था। द खली का डैब्यू सभी के लिए बड़ी चौंकाने वाली बात थी। खली ने WWE चैपियनशिप जीतकर इतिहास रचा और वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। प्रोफेशनल रैसलिंग में आने से पहले द खली ने 1995 और 1996 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता। इसके अलावा वो एक पावरलिफ्टर भी थे और पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही भी काम कर चुके थे।

टिम वीज़े

tim-wiese-1418237295

जर्मन फुटबॉल टीम के गोलकीपर टिम वीज़े भी WWE का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले साल खबर सामने आई थी वीज़े ने WWE का डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। पिछले साल WWE के यूरोपीय दौरे के दौरान वो लाइव इवेंट्स में नजर आए थे। टिम वीज़े ने प्रोफेशनल रैसिलंग में डैब्यू करते हुए 3 मार्च 2016 को शेमस और सिजेरो के साथ टीम बनाकर द शाइनिंग स्टार्स और बो डैलस को मात दी।