रॉ से जब सबसे ज्यादा उम्मीद होती है तब वो शो अपना अच्छा काम हमे पेश करता है। इस हफ्ते का रॉ हमे बाल्टिमोर एरीना के रॉयल फार्म्स से दिखाया गया। यहां पर पिछले हफ्ते की कहानी आगे बढ़ाई गई और वो बेहद खास रही। हालांकि हमे शो से थोड़ी बहुत शिकायतें हैं लेकिन पूरी तरह से हमे शो पसन्द आया। शो की सकारात्मक बातें, नकारात्मक बातों से ज्यादा रही। 24 साल और 10 महीनों बाद भी ये शो दर्शक का भरपूर मनोरंजन कर रहा है ये जानकर हमे खुशी है। हम उम्मीद करते हैं कल का स्मैकडाउन लाइव भी मनोरंजक हो। ये रही इस हफ्ते के रॉ की अच्छी और बुरी बातें: #1 अच्छी बात: डेनियल ब्रायन की कहानी पिछले हफ्ते के स्मैकडाउन पर हमने पहली बार शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन के बीच मतभेद देखने मिला। इस हफ्ते डेनियल ब्रायन अकेल रॉ पर पहुंचकर शेन मैकमैहन द्वारा की हरकत पर माफी मांगने लगे। #RAW General Manager @RealKurtAngle is NOT happy to see his counterpart... #SDLive General Manager @WWEDanielBryan on HIS show! pic.twitter.com/fbDIvinkTN — WWE (@WWE) October 31, 2017