RAW पर ब्रॉक लैसनर के 5 सबसे बेहतरीन लम्हें

#3 2012 में वापसी

Ad

रैेसलमेनिया के बाद की रात को साल की सर्वश्रेष्ठ रातों में से एक माना जाता है। इसकी वजह फैन्स के बीच उत्तेजना और अनिश्चितता है। रैसलमेनिया XXVIII के बाद का रॉ भी कुछ ऐसा ही था, क्योंकि ब्रॉक लैसनर की वापसी (आश्चर्य की बात नहीं) पर फैंस उत्साहित हो गए।

जॉन सीना द रॉक पर एक प्रोमो काट रहे थे (जिन्होंने उन्हें रैसलमेनिया में हराया था), सीना का प्रोमो गिटार रिफ्त से बाधित हुआ और इससे ब्रॉक लैसनर के आने के संकेत मिला। हालांकि कुछ लोगों ने पहले से ही लैसनर का नाम लेना शुरू कर दिया था।

लैसनर ,जो आठ साल तक WWE में रहे और उसके बाद अन्य जगहों पर काम किया - ने रिंग में प्रवेश किया और जॉन सीना को एक F5 दिया, जिससे इन दोनों के बीच एक विवाद की शुरुआत हुई। लैसनर की वापसी को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं और WWE को कुछ प्रशंसक भी मिले जिन्होंने लैसनर के जाने के बाद से WWE देखना छोड़ दिया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications