WWE में यूरोप के 5 बेहतरीन सुपरस्टार्स जो इस समय धमाल मचा रहे हैं

#2 सिजेरो

Ad

स्विस सुपरमैन WWE में आने के बाद बहुत सी ऐसी चीज़ें की है जो फैंस को बहुत पसंद आई है। जैसे-जैसे उनके करियर के साल बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे उनके फैंस को पता लग रहा है कि वह दूसरे सुपरस्टार्स के लिए कितना बड़ा खतरा है। 2012 में WWE में शुरुआत करने के बाद वह जल्द ही यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन चुके थे। वह हाल ही में WWE में रॉ ओर स्मैकडाउन में टैग टीम चैंपियन भी थे। वह पहले हुए आंद्रे द जाइंट मेमोरियल रॉयल मैच के विजेता थे।

Ad

सिजेरो के लिए वर्ल्ड टाइटल जीतने के लिए 2014 में बहुत से अवसर आए थे लेकिन वह उन अवसरों का फायदा नहीं उठा पाए। इसलिए अब उनके फैंस को लगता है कि वह वर्ल्ड टाइटल नहीं जीत पाएंगे। वह अभी भी WWE का एक बहुत बड़ा हिस्सा है और उनसे बहुत से नए सुपरस्टार्स को सीखने का मौका मिलता है।

#1 बैकी लिंच

बैकी लिंच यूरोपियन विमेन सुपरस्टार्स में सबसे ऊपर है। वह इस समय रॉ विमेंस चैंपियन हैं। उन्होंने इस सासल रेसलमेनिया में रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर को हराया था। WWE में उनके फैंस की संख्या समरस्लैम 2018 के बाद बड़ी थी। हाल ही में लिंच ने इतिहास बना दिया है। WWE 2K20 के लिए उनका पोस्टर गेम में लगेगा। उसके साथ यह भी कह सकते हैं कि लिंच यूरोप का नाम आगे बढ़ा रही हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications